{"_id":"68a76a9655189f4c780f0667","slug":"a-nursing-student-was-molested-in-public-beaten-up-when-she-protested-chitrakoot-news-c-12-1-lko1023-1235491-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: सरेराह नर्सिंग की छात्रा से छेड़खानी़ृ, विरोध पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: सरेराह नर्सिंग की छात्रा से छेड़खानी़ृ, विरोध पर पीटा
विज्ञापन
चित्रकूट। हमीरपुर जिले के मौदहा की नर्सिंग छात्रा के साथ गुरुवार की दोपहर शहर के कसहाई रोड पर दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने छेड़खानी की। छात्रा ने बताया कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसे सड़क पर ही पीटकर भाग निकले। कोतवाली में आरोपियोें के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कराने की बात कही है।
मुख्यालय से सटे रगौली में संचालित नर्सिंग कॉलेज की एक छात्रा ने बताया कि वह फाइनल में है। किराये के कमरे में बल्दाऊगंज में रहती है। गुरुवार को वह पढ़ाई कर रिक्शे से अन्य छात्राओं के साथ लौट रही थी। रास्ते में बाइक सवार दो युवक उसका पीछा कर रहे थे। अश्लील कमेंट कर रहे थे जिसका विरोध भी किया। इसके बाद घर के पास रिक्शा रुकते ही बाइक सवार आए और गाली देकर छेड़खानी की। विरोध किया तो उसे मारापीटा।
कोतवाल उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आसपास के कुछ लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। बताया कि एक को वह पहचानती है। इसके बाद वह कमरे में जाकर परिजनों को जानकारी दी। शाम को पहुंचे परिजनों के साथ छात्रा रोते हुए कोतवाली पहुंची। पीड़िता ने बताया कि इसके पूर्व भी आरोपी उसे कई बार परेशान कर चुके हैं। आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल का कहना कि मामले की जानकारी की जा रही है।