{"_id":"6730fd5fef2d3a04820e0ff7","slug":"a-jal-nigam-employee-died-after-falling-into-a-pond-while-washing-his-hands-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1002-110925-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: हाथ धोते समय तालाब में गिरे जलनिगम कर्मी की जान गई्","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: हाथ धोते समय तालाब में गिरे जलनिगम कर्मी की जान गई्
विज्ञापन
चित्रकूट। जल निगम में तैनात कर्मी की रविवार को गणेशबाग में बने तालाब में डूबने से मौत हो गई। सुबह टहलने आए अन्य लोगों ने तालाब में शव उतराता देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद परिजनों को जानकारी दी।
कर्वीमाफी निवासी देवी दयाल सिंह (59) जल निगम में क्लीनर के पद पर तैनात थे। पत्नी गीता ने बताया कि वह तड़के चार बजे संरक्षित स्मारक गणेशबाग टहलने गए थे।
बताते हैं कि वहां स्थित तालाब में हाथ धुलने के लिए झुके, लेकिन संतुलन बिगड़ने से तालाब में गिर गए। वहां मौजूद लोग अंधेरा होने से जान नहीं सके। उजाला होने पर अन्य टहलने पहुंचे लोगों ने तालाब में उतराता हुआ शव देखा। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पत्नी ने बताया कि देवीदयाल मूल रूप से फतेहपुर जिले के धाता थानाक्षेत्र के बमरौली गांव के रहने वाले थे।
विज्ञापन
कर्वी माफी में परिवार के साथ रहते थे। कोतवाल उपेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव ले गए।ो