{"_id":"67c9e431ebc7c168470d5da8","slug":"a-friend-was-killed-in-a-dispute-while-eating-gutka-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-113638-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: गुटका खाने के दौरान विवाद में की थी दोस्त की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: गुटका खाने के दौरान विवाद में की थी दोस्त की हत्या
विज्ञापन
शिवरामपुर । चौकी अंतर्गत खुटहा गांव के पास झांसी मिर्जापुर हाईवे पर पुलिया के पास मिले युवक के शव मामले में हत्या किए जाने की बात सामने आई है। मामले में पुलिस ने युवक के दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
23 फरवरी को खुटहा गांव के नाले के पास राज पटेल का शव मिला था। उसके पिता ने हत्या करने की आशंका जताई थी। इस मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए एक युवक को जेल भेजा है। पुलिस ने बताया कि मामले में खुटहा निवासी अंकित कुशवाहा को गैर इरादतन हत्या करने पर गिरफ्तार किया है। बताया कि दोनों दोस्त थे।
घटना के दिन एक दोनों ने नाले के पास बैठकर शराब पी। इसी दौरान एक दूसरे को गुटका खाने को लेकर विवाद हो गया। इस पर दोनों के बीच मारपीट हुई। आरोपी अंकित के अनुसार राज ने उसे धक्का दिया और पत्थर से मारा इसके बाद उसने भी उसे धक्का देकर पत्थर से मारा। इसके बाद वह भाग गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने पर मौत होना बताया गया था।