{"_id":"5c6af206bdec2273aa6bbbab","slug":"a-farmer-guarding-the-field-with-a-sharp-weapon","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत की रखवाली कर रहे छात्र की धारदार हथियार से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत की रखवाली कर रहे छात्र की धारदार हथियार से हत्या
Mon, 18 Feb 2019 11:27 PM IST
akhilesh अखिलेश यादव
खेत की रखवाली कर रहे छात्र की धारदार हथियार से हत्या
खेत की रखवाली कर रहे छात्र की धारदार हथियार से हत्या
Published by: akhilesh अखिलेश यादव
Updated Mon, 18 Feb 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
परिजन
- फोटो : Amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पहाडी । खेत की रखवाली कर रहे छात्र की धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी गई। हत्या की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे अपर एसपी ने पड़ताल की है। मृतक के पिता ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। परिजनों के कहने पर एक अन्य को भी पुलिस ने पकड़ा है। हत्या के पीछे पारिवारिक पुरानी रंजिश बताई गई है।
थाना क्षेत्र के पनौटी गांव के लोधनपुरवा निवासी कक्षा 8 का छात्र पृथ्वीनारायण उर्फ कपिल (14) पुत्र हीरालाल राजपूत रविवार की देर शाम घर से खाना खाने के बाद आलू के खेत की रखवाली करने गया था। जिसके बाद वापस नहीं लौटा। पिता ने जब पुत्र के मोबाइल पर फोन किया तो मोबाइल नेटवर्क की पहुंच से बाहर होने पर खोजबीन शुरू की। बोर में साइकिल खड़ी होने पर परिजन आसपास खेतों में तलाश करने लगे तो बोर के समीप ही अरहर के खेत में पुत्र का शव खून से लथपथ देख होश उड़ गए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे पहाड़ी थानाध्यक्ष दीनदयाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया। अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी व क्षेत्राधिकारी राजापुर बृजेंद्र द्विवेदी ने घटना स्थल की जांच पड़ताल कर थानाध्यक्ष को जल्द खुलासा के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के पिता ने गांव के ही अभिलाख्र पुत्र बैजनाथ व राजाराम पुत्र भोला राजपूत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। बताया कि बीते 15 दिन पूर्व मामूली बात को लेकर अभिलाख से विवाद हुआ था। जिस पर उसने जान से मारने की धमकी दी थी। अपर एसपी ने बताया कि हत्या की कुछ और भी वजह हो सकती है। मृतक के पिता ने तीन लोगों के नाम बताए हैं। तीसरे को भी पकड़कर पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला पंजीकृत कर लिया है। आरोपी हिरासत में है। विवेचना की जा रही है।
घटना से पूरे गांव में शोक
पहाड़ी। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक छाया है। मृतक के पिता ने बताया कि अक्सर वह खुद ही खेत की रखवाली करने जाते थे। लेकिन रविवार को निमंत्रण होने के कारण छोटे पुत्र से कह दिया था। जो अन्ना मवेशियों को भगाने के लिए प्रतिदिन की तरह पटाके फोड़ रहा था। इसी दौरान गांव के आरोपी आए और धारदार हथियार से उसे मार दिया है। भागते समय उसने आरोपियों को देखा है। मृतक दो भाई, दो बहन में छोटा था। कक्षा 8 का छात्र था। मां छंगी देवी रो-रोकर बेहाल है।
विज्ञापन
पटाका फोड़ने का कारण तो नहीं
पहाड़ी। खेतों की रखवाली के लिए रात को पहरेदारी करने वाले किसान क्षेत्र में पटाके भी फोड़ देते हैं। जिससे डर कर मवेशी व अन्य जंगली जानवर खेत की ओर नहीं आते। बताया गया है कि मृतक पृथ्वी ने भी जब पटाका फोड़ा था तभी कुछ लोगों ने आकर उसके गले में धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसके चेहरे, गले व सीने में कई प्रहार किए गए हैं।