फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   A farmer committed suicide by hanging himself due to domestic discord

Chitrakoot News: घरेलू कलह में किसान ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Mon, 11 Nov 2024 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
A farmer committed suicide by hanging himself due to domestic discord
राजापुर। घर में विवाद पर शनिवार की रात किसान ने फंदा लगा लिया। परिजनों को पता चला तो उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




राजापुर थाना क्षेत्र के कलवलिया ग्राम निवासी बुद्दन निषाद (32) का शनिवार को परिवार में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। रात नौ बजे खाना खाने के बाद खुद को कमरे में बंद कर साड़ी से फंदा लगा लिया। पत्नी जानकी देवी ने बताया कि रात में दरवाजा खुलवाने की की कोशिश की, न खुलने पर खिड़की से झांककर देखा तो पति फंदे पर लटके दिखे। परिजनों ने आनन-फानन दरवाजा तोड़कर बुद्दन को फंदे से उतारा और राजापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। ्रभाई राजपाल ने बताया कि छोटा भाई खेत में पलेवा के लिए पानी लगाकर रात आठ बजे लौटकर घर आया था। घर में पत्नी से हुए विवाद के बाद उसने आत्महत्या कर ली। वह बंटाई पर खेत लेकर परिवार का भरण-पोषण करता था।

उसकी दो पुत्रियां रानु, राखी व पुत्र मोहित है। थाना प्रभारी मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों व ग्रामीणों के अनुसार पारिवारिक कलह के चलते ही किसान ने फंदा लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed