{"_id":"68715d5794f5c6790f0bb187","slug":"a-devotee-drowned-in-mandakini-near-sphatikshila-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-117820-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: स्फटिकशिला के पास मंदाकिनी में डूबा श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: स्फटिकशिला के पास मंदाकिनी में डूबा श्रद्धालु
विज्ञापन
चित्रकूट। गुरु पूर्णिमा पर्व पर चित्रकूट आया हाथरस का एक श्रद्धालु स्फटिकशिला के पास शुक्रवार की सुबह मंदाकिनी नदी में नहाते समय डूब गया। पुलिस ने गोताखोर और एसडीआरएफ की मदद से खोजबीन शुरू कराई, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चला।
हाथरस जिले से आए संतोष कुमार व रमेश कुमार ने बताया कि 10 लोग 8 जुलाई को चित्रकूट आए थे। मौनी बाबा आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर भंडारे का आयोजन किया था। शुक्रवार की सुबह कावेरी चौधरी का पुत्र मनोज चौधरी (40) उनके साथ मंदाकिनी में नहाने गया था। स्फटिकशिला के पास मंदाकिनी में नहाते समय नदी में बहाव तेज था और पूरा घाट जलमग्न था। नहाने के लिए नदी में उतरे, दोनों बाहर आ गए लेकिन मनोज दिखाई नहीं दिया। काफी देर तक उसकी तलाश की लेकिन पानी में भी वह नहीं मिला। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई।
सीओ चित्रकूट राजेश सिंह व नयागांव चित्रकूट थाना प्रभारी डीआर शर्मा टीम के साथ पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में मनोज को खोजबीन की। दो घंटे बाद भी कुछ पता नहीं चला तो सतना से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई। शाम तक मनोज की तलाश जारी है। उसके साथ आए परिजन व दोस्त गमगीन नदी किनारे खड़े रहे।