{"_id":"67b231d8b713af3eae0210f4","slug":"a-bus-ran-over-a-farmer-on-the-highway-killing-him-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-113182-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: हाईवे पर बस ने किसान को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: हाईवे पर बस ने किसान को रौंदा, मौत
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते परिजन।
- फोटो : संवाद
चित्रकूट। झांसी-मिर्जापुर हाईवे के रैपुरा थाना क्षेत्र के बांधी के पास सड़क पार कर रहे किसान को प्रयागराज की ओर जा रही बस ने रौंद दिया। चालक बस लेकर भाग निकला। कुछ देर बाद स्थानीय लोगों को जानकारी हुई तो किसान को लेकर सीएचसी पहुंचे। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
रैपुरा थाना क्षेत्र के ओरहा निवासी संतोष कुमार ने बताया कि उनके रिश्तेदार कंधई (75) शनिवार को खेत गये थे। देर शाम अंधेरा होने के बाद वह खेत से घर की ओर आ रहे थे। जैसे ही वह हाईवे के बांधी के पास पहुंचे और सडक़ पार करने का प्रयास किया तो प्रयागराज की ओर जा रही तेज रफ्तार बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। इसके बाद बस लेकर चालक भाग निकला।
कुछ देर बाद राहगीरों ने सड़क पर पड़े कंधई की जानकारी आसपास के लोगों व पुलिस को दी। थाना प्रभारी श्यामप्रताप ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची तब तक किसान के परिजन उन्हें लेकर अस्पताल जा चुके थे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार को शव को पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की प्राथमिक सूचना बताई गई है।