फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   विद्यालय की रसोई में झुलसी महिला!

विद्यालय की रसोई में झुलसी महिला!

Thu, 13 Feb 2014 05:44 AM IST
Chitrakoot
Chitrakoot Updated Thu, 13 Feb 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
भरतकूप (चित्रकूट)। गोड़ा गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत महिला रसोइया खाना पकाते समय गंभीर रूप से झुलस गई। जानकारी होने पर महिला के परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, लेकिन विद्यालय से किसी ने उसकी सुध तक नहीं ली। उल्टा विद्यालय के प्रधानाचार्य का कहना है कि महिला घर में खाना पकाते झुलसी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती रसोइया कुसुमा देवी (35) है। उसकी मां बुधिया देवी ने बताया मंगलवार सुबह 11 बजे वह स्कूल में खाना पकाने गई थी। रसोई में जैसे उसने गैस जलाने के लिए माचिस जलाई तो आग लग गई। कपड़ों में आग लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। मामले की जानकारी होने पर जब परिजन स्कूल पहुंचे तो वह वही पड़ी थी। इस पर तुरंत उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों के अनुसार विद्यालय में हादसा होने के बाद भी कोई अस्पताल नहीं आया है। उनकी किसी भी प्रकार से कोई भी मदद नहीं है। इस संबंध में जब पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य बालकृष्ण चतुर्वेदी ने बात की गई तो उन्होंने बताया कि विद्यालय में तीन रसोइयां मेड़िया, लालमुनि और कुसुमा है। वह तीन दिन से बीआरसी कर्वी में ट्रेनिंग कर रहे है। इसके दो दिन पहले से ही कुसुमा काम पर नहीं आ रही थी। उसकी बेटी की दिमागी हालत ठीक न होने से वह उसका इलाज कराने इलाहाबाद गई थी। इस संबंध में अनुदेशक गीता सिंह ने बताया एक सप्ताह से कुसुमा छुट्टी पर है। छुट्टी पर जाने के बाद से ही उनकी मुलाकात रसोइए से नहीं हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed