{"_id":"42-152028","slug":"Chitrakoot-152028-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग सेंटरों में डीआईओएस का छापा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग सेंटरों में डीआईओएस का छापा
Chitrakoot
Updated Wed, 25 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह ने कर्वी में चार कोचिंग सेंटरों पर छापा मारा। उन्होंने कोचिंग संचालकों को तीन दिन के अंदर रजिस्ट्रेशन की मूल प्रति और अन्य कागजात उपलब्ध कराने को कहा है। साथ ही आगाह किया है कि अन्यथा की स्थिति में कोचिंग अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि बिहारी कोचिंग सेंटर शंकर बाजार में कुल सीटों की संख्या 62 के सापेक्ष 82 छात्र पढ़ते मिले। इंग्लिश वर्ल्ड कोचिंग सेंटर सदर रोड में सीटों की संख्या का निर्धारण नहीं कराया गया था और यहां 25 छात्र पढ़ रहे थे। इसके अलावा कामर्स कोचिंग सेंटर सदर रोड में भी बिना सीटों की संख्या का निर्धारण कराए 22 छात्रों को कोचिंग पढ़ाई जा रही थी। सदर रोड पर ही टीपीएस कोचिंग सेंटर में न तो बच्चे और न संचालक मिले। उन्होंने बताया कि सभी जगहों पर रजिस्ट्रेशन की प्रति नहीं उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा सभी जगहों पर 250 रुपए प्रति छात्र फीस लेना बताया गया। उन्होंने बताया कि इन सभी कोचिंग सेंटरों के संचालकों से कहा गया है कि वे इस संबंध में पत्र प्राप्ति के तीन दिन के अंदर कार्यालय में रजिस्ट्रेशन की मूल प्रति और अपनी आख्या उपलब्ध करा दें। अन्यथा कोचिंग अधिनियम के तहत सरकारी कानून का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी।
विज्ञापन