{"_id":"5ebd7d698ebc3e902626fbd8","slug":"94-people-report-negative-of-hotspot-bardwara-patauda-chitrakutt-news-knp560161860","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉटस्पॉट बरद्वारा-पतौड़ा के 94 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉटस्पॉट बरद्वारा-पतौड़ा के 94 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन
फोटो-1- शहर के बेडीपुलिया में अन्य जिले से ट्रक में बैठकर जा रहे प्रवासी मजदूरों को डयूटी पर मौजूद ?
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। जिले के हॉटस्पॉट बरद्वारा व पतौड़ा गांव में तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद उनके परिजनों समेत अन्य लोगों का सैंपल लिया गया था। बृहस्पतिवार को 94 लोगोें की जांच रिपोर्ट आई। सभी रिपोर्ट निगेटिव आने पर जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली। इसके अलावा 20 लोगोें के सैंपल जांच को भेजे गए हैं।
सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि जिले में कुल 8 कोरोना मरीज सरकारी रिकार्ड में दर्ज हैं। जिसमें एक बुधवार को निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद बांदा से शिवरामपुर लौट आया है। अब तक जिले में कुल 945 सैंपल लिए गए हैं जिसमें 696 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अन्य चित्रकूट जिले के निवासी तीन युवकों की रिपोर्ट बांदा में जांच के बाद पॉजिटिव आई है।
बृहस्पतिवार को पतौड़ा व बरद्वारा गांव से कोरोना पीड़ित युवकों के परिजन रिश्तेदार पड़ोसी व दोस्तों में 94 लोगोें की रिपोर्ट आई है। सभी की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। इससे इन दोनों गांव के लोगों ने भी राहत की संास ली है। अब दोनों गांव को हॉटस्पॉट से मुक्ति मिलेगी लेकिन सावधानी बनी रहेगी। रैपिड रिस्पांस टीम के डॉ. डालचंद्र व डा. गौरव जैदका ने शिवरामपुर के शेल्टर होम, बेड़ी पुलिया के डिग्री कालेज व कस्तूरबा गांधी विद्यालय शिवरामपुर में जाकर 54 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया सभी फिट मिले।
विज्ञापन
शेल्टर होम पहुंचे डीएम-एसपी
चित्रकूट। डीएम शेषमणि पांडेय तथा एसपी अंकित मित्तल ने बृहस्पतिवार को शेल्टर होम राजकीय तुलसीदास महाविद्यालय बेड़ी पुलिया का निरीक्षण किया। सदर एसडीएम अश्वनी कुमार पांडेय से कहा कि प्रवासी मजदूरों को गांव में 21 दिन के लिए होम क्वारंटीन कराया जाए। राहत किट भी साथ में दी जाए तथा सभी कर्मचारी सावधानीपूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने हॉटस्पॉट नगर क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया है।