{"_id":"5c02c511bdec22418e1adb6f","slug":"91543685393-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट के फैसले से बीएड टेट अभ्यर्थियों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट के फैसले से बीएड टेट अभ्यर्थियों को राहत
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोेर्ट के फैसले से बीएड टेट अभ्यर्थियों को राहत
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। हाईकोर्ट की लखनऊ खंड पीठ में विज्ञापन पर भर्ती न कर शुल्क वापस किए जाने पर कोर्ट द्वारा प्रदेश सरकार को तीन हफ्ते मे जवाब दाखिल करने के फैसले का जिले के बीएड टेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने स्वागत किया है।
शनिवार को मुख्यालय के कचहरी परिसर में बैठक हुई। जिसमें बीएड अभ्यर्थी विनय कुमार गुप्ता ने कहा कि सरकार भर्ती को जानबूझ कर लटका रही है। इस कारण हजारों अभ्यर्थी ओवरएज हो गए हैं। सरकार भर्ती करने से नही बच सकती। कोर्ट रूम मे मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मामले की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति विवेक अग्निहोत्री ने भर्ती न कर विज्ञापन का शुल्क वापस किए जाने पर सरकार को कड़ी फ टकार लगाई। सरकार को विज्ञापन पर भर्ती न किये जाने पर कड़ी फ टकार भी लगाई। सुनील कुमार यादव व रूखसाना खान ने कहा कि सरकार अब शुल्क लौटा रही है। इतने साल बाद अभ्यर्थी कहां जाए ज्यादातर अभ्यर्थी ओवरएज हो चुके हैं उनका क्या होगा। क्या विज्ञापन को निरस्त किया गया है। बैठक मे सुधीर सिंह, अरविंद तिवारी, रवि कौशल, के पी सिंह, नीरज, हरपाल, आनंद तिवारी, विजय यादव व कैलास साहू ने खुशी जताई।