{"_id":"b1b35ba23c6d349d9ced78bb48ce1ee2","slug":"914-16-million-proposed-holding-next-year-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा में अगले साल 914.16 लाख का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा में अगले साल 914.16 लाख का प्रस्ताव
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Tue, 23 Dec 2014 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र पंचायत की बैठक में अगले वित्तीय वर्ष के लिए मनरेगा के तहत 914.16 लाख रुपए के प्रस्ताव पर सहमति बनी। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत प्रमुख ममता सिंह ने कहा कि गांवों में विकास कार्यों के लिए हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर 12 बजे शुरू हुई बैठक में सबसे पहले बीडीओ श्रीकांत त्रिपाठी ने गत वर्ष की कार्रवाई की पुष्टि की। इसके बाद सदस्यों ने बाल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, पेयजल, सिंचाई आदि पर चर्चा की।
विज्ञापन
बीडीओ ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में राज्य वित्त की धनराशि 45.95 लाख रुपए में अभी तक 12.91 लाख खर्च हुआ है। तेरहवां वित्त के तहत 82.78 लाख में से 27.48 रुपए खर्च हो चुके हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर शिक्षा, स्वास्थ्य आदि के अधिकारियों ने विभागीय जानकारी दी। जल निगम के जेई गिरजाशंकर ने बताया कि अभी तक 14 हैंडपंप रिबोर किए हैं, पचास का लक्ष्य है।
बैठक में पंकज सिंह, डा. शेखर वैश्य, डा. विद्यांशकर त्रिपाठी, रामलाल मिश्रा, मार्तंड शुक्ला, शारदेंदु शुक्ला, राजेश मिश्रा, देवराज द्विवेदी, गमला द्विवेदी, भागवत, लल्लन शुक्ला आदि मौजूद रहे।