{"_id":"5bc2342fbdec2269ab39fe15","slug":"81539453999-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार पीड़ित छात्र की मौत, छह भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार पीड़ित छात्र की मौत, छह भर्ती
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। बुखार पीड़ित छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। छह दिन से बुखार से पीड़ित छात्र का परिजन गांव के झोलाछाप से इलाज करा रहे थे इसके बाद हालत बिगड़ने पर उसे लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। इसके अलावा बुखार व पेटदर्द से पीड़ित छह मरीजों को भर्ती कराया गया है।
पहाड़ी थाना क्षेत्र के ओरा लोधनपुरवा निवासी नत्थू प्रसाद ने बताया कि उसके पुत्र मनोज कुमार (15) को छह दिनों से बुखार आ रहा था। कुछ दिन तक उसका इलाज गांव के पास ही एक झोलाछाप से कराते रहे जिससे कुछ राहत मिलती थी लेकिन फिर बुखार आ जाता था। शुक्रवार को हालत बिगड़ी तो उसे लेकर पहाड़ी सीएचसी आए। रात को ही डाक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में देर रात को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक कक्षा छह का छात्र था। चार भाई तीन बहनों में चौथे नंबर का था। इसके अलावा जिला अस्पताल में शनिवार को चकला गांव के सिंघासन पुत्र रामदयाल व सुमित्रा पत्नी चुनवाद, अमानपुर गांव के गुड्डू पुत्र पप्पू, कालूपुर निवासी गुड़िया पत्नी संतोष, कोलगदिहया निवासी सुरेश पुत्र गुलाब और खोह निवासी संतराम पुत्र गंगा को तेज बुखार व पेटदर्द की शिकायत पर भर्ती कराया गया है।
बुखार पीड़ित छात्र की मौत, छह भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो