{"_id":"59ad9aae4f1c1b0d278b5282","slug":"81504549550-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को बारिश ने दिया दगा खेतों में लगी फसल सूखने लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को बारिश ने दिया दगा खेतों में लगी फसल सूखने लगी
Updated Mon, 04 Sep 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश ने किसानों को दिया दगा
सावन के बाद भादों माह ने भी किया निराश
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट/राजापुर। भादों मास में बारिश के दगा देने से खेतों में खड़ी धान की फसल सूखने लगी है। ज्वार, बाजरा और अरहर की फसल पर भी असर दिखने लगा है। बारिश न होने से किसान परेशान हैं।
इस बार मानसून की शुरुआत में अच्छी बारिश होने से बड़ी संख्या में किसानों ने धान की रोपाई की थी, लेकिन बाद में बारिश ने दगा दे दिया। सावन में कम बारिश होने से किसान परेशान थे। भादों मास भी बूंदाबांदी में निकल गया। सप्ताह भर से तेज धूप निकालने से धान की फसल सूखने लगी है। ज्वार, बाजरा, अरहर की फसल भी मुरझाने लगी है। किसान मंदिरों में जाकर बारिश के लिए माथा टेक रहे हैं। खोह गांव के किसान आशीष मिश्रा ने बताया कि तेज धूप से सबसे धान की खेती प्रभावित हो रही है। जल्द बारिश न हुई तो फसल सूख जाएगी। भदेदू के किसान रामलाल ने बताया कि बारिश न होने से सूखा जैसे हालत पैदा हो गए हैं। किसानों की समस्या को देखते हुए नहरें चलाई जाएं।
जिला कृषि अधिकारी बसंत लाल दुबे ने बताया कि बुंदेलखंड के अन्य जिलों की अपेक्षा चित्रकूट जिले में अच्छी बारिश हुई है। अभी तक 600 मिमी से अधिक बारिश हुई है, लेकिन भादों में उम्मीद के मुताबिक बारिश नहीं हुई। इसका असर धान की फसल पर पडे़गा। उन्होंने किसानों को धान की सिंचाई करने की सलाह दी है।