{"_id":"5fbbecb38ebc3e9b8409fcb4","slug":"78-lakh-80-thousand-rupees-found-in-investigation-chitrakutt-news-knp5958587150","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटः जांच में 78 लाख 80 हजार रुपये की मिली गड़बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटः जांच में 78 लाख 80 हजार रुपये की मिली गड़बड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। एटीएम में रकम डालने के हेराफेरी के मामले में सीएमएस कंपनी ने जांच पूरी कर ली है। इसमें 78 लाख 80 हजार रुपये की गड़बड़ी पाई गई है। कंपनी ने जांच रिपोर्ट कोतवाली पुलिस को सौंप दी है। पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
सीएमएस कंपनी जिले के बैंकों के एटीएम में रुपये डालने का कार्य करती है, जिसके लिए कंपनी ने दो कर्मचारी नियुक्त कर रखे हैं। दोनों कर्मचारियों पर लाखों की रकम लेकर भागने का आरोप है। कंपनी के अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं।
कंपनी के कानपुर क्षेत्र के मैनेजर मनीष कुमार, कंपनी के एडीटर रजत मिश्रा, व सुरक्षा प्रमुख रिटायर डिप्टी एसपी आरएसएस सिद्धू ने बताया कि जांच पूरी हो गई है। नौ एटीएम की जांच में यह पता चला है कि दोनों कर्मचारी 78 लाख 80 हजार रुपये ले गए हैं। जांच रिपोर्ट कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। कोतवाल अरुण पाठक ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश तेज क र दी गई है।