{"_id":"5bfad28bbdec224162108401","slug":"71543164555-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों में सेंधमारी कर लाखों के जेवरात उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों में सेंधमारी कर लाखों के जेवरात उड़ाए
Updated Sun, 25 Nov 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो घरों में सेंधमारी, लाखों के जेवरात उड़ाए
पहाड़ी। थाना अंतर्गत ग्राम असोह में चोरों ने सेंधमारी कर दो घरों से लाखों रुपये के जेवरात व 25 हजार रुपये नगदी ले भागे। इसके एक सप्ताह पूर्व इसी गांव में एक घर में सेंधमारी कर चोरों ने हजारों रुपये का माल पार किया था। पुलिस इन घटनाओं का खुलासा नहीं कर पाई है।
पहाड़ी थाना क्षेत्र में चोरियां बढ़ रही है। जिससे ग्रामीण परेशान है। शनिवार की रात्रि को असोह गांव में शिव शंकर पुत्र चुन्ना व राजेश पांडेय पुत्र जगतपाल के घर की दीवार में सेंधमारी कर चोर घर के अंदर घुस गए। जिसमें शिव शंकर व राजेश के घर से लाखों रुपये के जेवरात व नगदी पार कर भाग निकले। रविवार की सुबह जागे परिजनों को चोरी की जानकारी होने पर थाने में सूचना दी गई है। एक सप्ताह पूर्व हरछठिया पाल पुत्र पराग के घर से भी हजारों रुपये की चोरी दीवार की सेंधमारी हुई थी। गांव में व क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीण परेशान हैं। थानाध्यक्ष उदयप्रताप ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।