{"_id":"59a9a7254f1c1b44738b4b53","slug":"71504290597-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिशाषी अभियंता निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिशाषी अभियंता निलंबित
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। कई मामलों में वित्तीय अनियमितता और आनलाइन बिलिंग में जिले का राजस्व पिछड़ने पर विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता गुरुचरण भटनागर को निलंबित कर दिया गया है। गुरुवार को मुख्यालय आए दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड आगरा (भंडार) के अधीक्षण अभियंता अनूप कुमार वर्मा ने बताया कि चित्रकूट के अधिशासी अभियंता की कई शिकायतें थीं।
उनका एक आडियो भी वायरल हुआ है। सरकारी स्टीमेट में धांधली करने, ग्रामीण क्षेत्र के ट्यूबवेल कनेक्शन देने में रिश्वत मांगने और पांच माह में वसूली राजस्व कम होने पर निलंबित किया गया है। उन्हें झांसी से संबद्ध किया गया है।
अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में आडियो वायरल और अधिशासी अभियंता को फटकार की खबर छापी थी। गौरतलब है कि इसके पूर्व इस विभाग के अधिशासी अभियंता राजमणि विश्वकर्मा को सरकारी भुगतान के मामले में निलंबित किया गया था।