{"_id":"5c87f5dcbdec2213eb7373d2","slug":"61552414172-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथों का भ्रमण कर आज दें रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथों का भ्रमण कर आज दें रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बूथों का भ्रमण कर आज दें रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी अय्यर ने जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेटों से कहा कि अपने-अपने जोन/सेक्टर के अंतर्गत आने वाले मतदान केन्द्रों के नाम व मतदाताओं की संख्या आदि की जानकारी कर सेक्टर से संबंधित मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर लें। 13 मार्च बुधवार तक सुविधाओं को देखकर रिपोर्ट सौंपे और मोबाइल कनेक्टिविटी के बारे जानकारी कर लें।
मंगलवार कलक्ट्रेट सभागार में बताया कि दोनों विधानसभा क्षेत्र में 21 जोनल व 87 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाये गये हैं। दोनों विधान सभा क्षेत्र में नियुक्त सहायक व्यय प्रेक्षक, गठित निगरानी टीम, गठित वीडियो अवलोकन टीम, गठित लेखा टीम, गठित मीडिया प्रमाणन और अनुवीक्षण समिति, गठित उड़न दस्ता की टीम, गठित व्यय अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष एवं काल सेंटर आदि टीम का गठन किया गया है जिसमें सभी की भूमिका चुनाव में सर्वाधिक महत्वपूर्ण होती है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों से कहा कि सभी बूथ लेबिल आफीसर बूथों पर मौजूद रहे ताकि उनसे मतदाता महिला/पुरुष, 18-19 वर्ष व दिव्यांग, जेंडर रेसियो आदि की जानकारी प्राप्त कर सके। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए सभी विद्यालय 13 मार्च तक सुबह से सायं तक खुले रहे और शिक्षक उपस्थित रहे ताकि भ्रमण के दौरान सभी सुविधाओं की जानकारी हो सके।