फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   बायोमैट्रिक मशीन के नाम पर कोटेदार कर रहे परेशान

बायोमैट्रिक मशीन के नाम पर कोटेदार कर रहे परेशान

Wed, 25 Oct 2017 10:47 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
बायोमैट्रिक मशीन के नाम पर कोटेदार कर रहे परेशान

विज्ञापन
चित्रकूट। कोटेदार बायोमैट्रिक मशीन में उपभोक्ताओं के अंगूठे न आने के नाम पर राशन कार्ड धारकों को परेशान कर रहे हैं। जब कभी राशन सामग्री कार्ड धारक लेने जाता हैं तो कहा जाता है कि राशन कार्ड में आधार कार्र्ड लिंक न होने के कारण अंगूठा नहीं आ रहा है। लोगों की शिकायत है कि शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र की कई क ोटे की दुकाने बंद रहती हैं।
गौरतलब है कि सरकार ने भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए बायोमैट्रिक मशीन मेें अंगूठा लगाने का नियम बना दिया है। यह मशीन राशन कार्ड उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत बनती जा रही है। जिले में 22 हजार 774 अंत्योदय के कार्ड बने है। एक लाख 62 हजार ग्रहस्थी पात्र के राशन कार्ड बने हैं। एपीएल व बीपीएल की व्यवस्था बंद कर दी गई। माकपा के मंडल सचिव रुद्र प्रसाद मिश्रा ने बताया कि बायोमैट्रिक मशीन के नाम पर खाद्य विभाग में लूटपाट मची हुई है। अधिकारी से लेकर कर्मचारी व कोटेदार मिलकर खेल खेल रहे हैं। महिलाओं के नाम अधिकतर राशन कार्ड बने हैं। महिलाएं घर से नहीं निकल पाती। उनके परिवार के सदस्य जब राशन सामग्री लेने जाते हैं तो उन्हें खाद्य सामग्री नहीं दी जाती। महीने में तीन से चार ही दिन दुकानें खोली जाती है।
विज्ञापन

जिलापूर्ति अधिकारी सुनील पुष्कर ने बताया कि बायोमैट्रिक मशीन में जिन लोगों के आधार कार्ड फीड हैं उनके अंगूठे से खाद्य सामग्री मिलती हैं। खाद्य सामग्री न देने वाले कोटेदार की शिकायत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बायोमैट्रिक मशीन के नाम पर कोटेदार कर रहे परेशान
- आधार कार्ड लिंक न होने बनाया जा रहा बहाना
- महीने में चार ही दिन कोटेदार खोलते दुकान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed