फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   वृद्ध किसान ने घरेलू विवाद में लगाई फांसी

वृद्ध किसान ने घरेलू विवाद में लगाई फांसी

Sat, 10 Jun 2017 11:59 PM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
वृद्ध किसान ने घरेलू विवाद में लगाई फांसी
वृद्ध किसान ने घरेलू विवाद में लगाई फांसी
विज्ञापन

राजापुर (चित्रकूट)। घरेलू विवाद के चलते थानाक्षेत्र के गोसाईपुर गांव में वृद्ध किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी।
जानकारी के अनुसार गोसाईपुर निवासी रघु सोनकर (68) पुत्र अलोपी सोनकर ने शुक्रवार की रात को घर के पास पड़े एक खंडहर रूपी घर के अंदर लगे शीशम के पेड़ से लटककर जान दे दी। शनिवार की सुबह उसकी पत्नी सिलिया देवी समेत आस पास के लोगों को इसकी जानकारी मिली तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस सूचना दी गई। प्रभारी थानाध्यक्ष संतशरण सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से शव नीेचे उतारकर शनिवार को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आत्महत्या के पीछे घरेलू विवाद ही था। पुत्र- बहू से लेकर अन्य लोगों से आए दिन विवाद होने से मृतक दु:खी रहता था।

मृतक का एक पुत्र लालबहादुर है। जिसके दो बच्चे हैं। शनिवार को लालबहादुर ने बताया कि उसकी पत्नी नीतू देवी अक्सर घर में खर्च के लेनदेन को लेकर विवाद करती है। गुरुवार को ही पत्नी ने घर में विवाद कर माता-पिता के साथ मारपीट की। इसका विरोध कर पत्नी को डांटा फटकारा तो उल्टे थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसके बाद मानिकपुर से उसके मायके वाले आए और उसे बच्चों के साथ मायके ले गए। पुलिस रिपोर्ट दर्ज होने के कारण उसके पिता मानसिक रूप से चिंतित थे। मृतक किसान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed