{"_id":"571e5f304f1c1b842ba919c2","slug":"60-houses-burn-spark-litter","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े की चिंगारी ने 60 घर फुंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़े की चिंगारी ने 60 घर फुंके
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Mon, 25 Apr 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
जले घ्ार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूड़े के ढेर से निकली चिंगारी ने साठ से अधिक घरों को राख कर दिया। चीख पुकार के बीच बचाव के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे, लेकिन आग की लपटों से रोका नहीं जा सका। जिसमें 50 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग से एक बाइक जल गई और एक बालक सहित दो लोग और चार मवेशी झुलस गए। सूचना पर अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। गांव में राहत कार्य शुरू किया।
थाना क्षेत्र के अर्की के करौंदियाई मजरे में सोमवार की सुबह जब मजरेवासी अपने खेत या मजदूरी पर गए थे, तभी बद्री प्रसाद के घर के पीछे कूड़े के ढेर से निकली चिंगारी ने बद्री के घर को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद हवा के झोंकों के साथ आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे आसपास के घर भी आग की चपेट में आ गए। इससे मजरे में चीख पुकार मच गई। सैकड़ों लोगों ने दौड़कर हैंडपंप, कुएं और ट्यूबवेल से पानी लेकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें बढ़ती ही गईं। इस दौरान गिरने से संतराम का हाथ टूट गया। आठ वर्षीय राजू घर आग से झुलस गया। शैलेंद्र की बाइक जल गई। भोला, बद्री व शिवऔतार के मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए।
सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम लगभग दो घंटे बाद पहुंची तब तक आग बुझ चुकी थी। कर्मियों ने सुलग रही आग को ग्रामीणों की मदद से पूरी तरह बुझाया। स्थानीय लोगाें ने फायर बिग्रेड के देरी से आने पर नाराजगी जताई। घटना की जानकारी होते ही एसडीएम सीपी उपाध्याय, नायब तहसीलदार बेनी गुप्ता, कानूनगो रामबदन करवरिया, लेखपाल महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और प्रभावित लोगों की सूची बनाकर राहत दिलाने का आश्वासन दिया। इस अग्निकांड में लगभग 50 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। भाजपा नेता शिवशंकर सिंह, शिवनरेश, बसपा नेता जगदीश गौतम, सपा नेता डा. निर्भय सिंह गौतम ने भी जाकर पीड़ितों की मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
आग से बद्री समेत इंद्रपाल, राममूरत, रामसजीवन, रामभवन, बोधीलाल, कल्याण, कमलेश, बब्बू प्रसाद, उमेश, राजेंद्र, भोला, बच्चीलाल, कोदू, प्रेमचंद्र, शिवऔतार, रामनरेश, सज्जन, राधेश्याम, रामप्रसाद, इंद्रकुमार, राजेश, नत्थू, छंगू, रामस्वरूप, भइयालाल, चुन्नू, शिवलाल, राजकिशोर, गुकुंदी, ननकवना, शिवसरन, लवकुश, छोटेलाल, रमेश, संतोष, कुंदन व राकेश के घर पूरी तरह राख हो गए।