फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   56 trains canceled, many running late

56 ट्रेनें रद्द, कई चल रहीं लेट

Sun, 19 Jun 2022 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
56 trains canceled, many running late
चित्रकूट। अग्निपथ योजना के विरोध को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट है। वहीं, जीआरपी व आरपीएफ भी हर गतिविधि पर नजर रखे है। इसका असर मानिकपुर जंक्शन और चित्रकूट से गुजरने वाली ट्रेनों पर दिख रहा है। रविवार को दस से अधिक ट्रेनें विलंब से चलीं। उत्तर मध्य रेलवे के पीआरओ अमित सिंह ने बताया बिहार, भागलपुर, दानापुर, मुजफ्फरनगर से मुंबई-पुणे, सूरत-अहमदाबाद की ओर चलने वाली अप व डाउन की 56 ट्रेनें 20 जून तक रद्द की गई हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से लाई गई अग्निपथ योजना को लेकर देश के कई इलाकों में प्रदर्शन और आगजनी की घटनाओं के बाद मुंबई हावड़ा मार्ग के सभी रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मानिकपुर जंक्शन आरपीएफ प्रभारी एसके राठी व जीआरपी प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा टीम के साथ लगातार गश्त कर रहे हैं। चित्रकूटधाम कर्वी के जीआरपी प्रभारी राकेश पाल ने भी स्टेशन के आसपास हर गतिविधि पर नजर रखी है। स्थिति यह है कि स्टेशन पर यात्रियों से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की भीड़ नजर आ रही है। किसी भी ट्रेन के आने की घोषणा होते ही सुरक्षा टीमें सक्रिय हो जाती हैं।
विज्ञापन

अभी तक कहीं से भी किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं है। मानिकपुर स्टेशन प्रबंधक मोहन पासवान ने बताया बिहार में हो रहे दंगा को देखते हुए ट्रेनें चार से पांच घटे विलंब से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed