फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   56 thousand rupees theft from byke box

बाइक की डिग्गी से छप्पन हजार पार

Mon, 06 Apr 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट। Updated Mon, 06 Apr 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन

 ब्लाक कार्यालय के पास से एक युवक की बाइक की डिग्गी से 56 हजार रुपये पार हो गए। डिग्गी से रुपये गायब देख युवक सन्न रह गया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।

विज्ञापन


खोही निवासी संतकुमार पुत्र रामप्रसाद ने बताया कि उसने सोमवार को इलाहाबाद बैंक की कर्वी शाखा से 56,560 रुपये निकालकर डिग्गी में डाल दिए। यहां से वह ब्लाक कार्यालय पहुंचा और वहां बाइक खड़ी कर अंदर चला गया। कुछ देर बाद लौटा तो देखा कि डिग्गी खुली थी और रुपये गायब थे।
विज्ञापन


इस पर उसने आसपास के लोगों से जानकारी की पर कुछ पता नहीं चल सका। उसने अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। संतकुमार के चाचा खोही प्रधान छक्कीलाल ने बताया कि संतकुमार रुपये निकालकर मैनहाईमाफी के प्रधान को देने जा रहा था। कोतवाल ओपी तिवारी ने बताया कि लुटेरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिफ्ट मांगने वाले पर संदेह
संतकुमार ने बताया कि जब उसने रुपये निकालकर डिग्गी में रखे थे, उसी दौरान एक युवक उसके पास आया और वाहन न होने की बात कहकर लिफ्ट मांगी। उसने इंकार कर दिया, हो सकता है कि उसी ने बैंक से पीछा कर साथी के साथ इस घटना को अंजाम दिया हो। वहीं ब्लाक परिसर में मौजूद लोगों ने बताया कि दो युवक संतकुमार की बाइक के पास काफी देर तक खड़े दिखे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed