{"_id":"5c056619bdec224144743957","slug":"51543857689-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बक्सर ने चित्रकूट एकादश टीम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बक्सर ने चित्रकूट एकादश टीम को हराया
Updated Mon, 03 Dec 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
बक्सर ने चित्रकूट एकादश टीम को हराया
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को मेजबान चित्रकूट एकादश व बिहार की बक्सर टीम बीच रोचक मुकाबला हुआ। दोनों टीम की ओर से कसी गेंदबाजी व क्षेत्ररक्षण देखने को मिला आखिर में बक्सर ने यह मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
चित्रकूट चैलेंज कप के दूसरे मैच में टास जीतकर पहले बक्सर बिहार ने बल्लेबाजी चुनी। शुरुआत के दो विकेट जल्द गिरने के बाद बक्सर के अवनीत पांडेय ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 51 रन बनाकर टीम को मजबूती दी। इसके बाद चित्रकूट एकादश की मजबूत गेंदबाजी व क्षेत्ररक्षण के आगे पूरी टीम 20 ओवर मेें 8 विकेट खोकर 138 रन ही बना सकी। इसके बाद चित्रकूट एकादश की शुरुआत तो शानदार रही लेकिन धीमी बल्लेबाजी भारी पड़ गई। बक्सर की सधी गेंदबाजी के कारण चित्रकूट एकादश की टीम 7 विकेट पर सिर्फ 111 रन ही बना सकी। बक्सर ने यह मैच 27 रन से जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश पाया। मंगलवार को उसका मुकाबला सेमीफाइनल में भदोही से होगा।
मैच के दौरान बसपा नेता जगदीश गौतम, बाबूूलाल पटेल, आयोजक कमलेश कुमार, सर्वेश निगम, हबीब खान, मोसिन खान, आदर्श सिंह, शुभम धतुरहा, मिंटू, राहुल, सुगंध, बरूआ व शमसुल आदि मौजूद रहे।