{"_id":"593c39aa4f1c1bb5378b4594","slug":"51497119146-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"--------------------------------------------","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
--------------------------------------------
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युतीकरण कराने को सौंपा पत्र
चित्रकूट। मानिकपुर ब्लाक के ऐंचवारा के लौघटा पुरवा में विद्युतीकरण के लिए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपा। इस मौके पर राममिलन, भइयालाल, मूल्लू, नत्थू गौतम, रामस्वरूप, छोटा यादव, सुरेंद्र गुप्ता, केशयादव,राधेश्याम आदि ने बताया कि कई बार अधिकारियों से बिजली दिलाने की मांग की गई लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। पुरवा में बिजली न होने से कई समस्याएं होती हैं। इस मामले में डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने कहा कि जल्द ही पुरवा की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
..................
पुत्री को गायब करने का आरोप
चित्रकूट।राजापुर थाना अंतर्गत ग्राम सगवारा के घनश्याम प्रसाद पुत्र चोखेऊराम ने अधिकारियों को भेजे पत्र में आरोप लगाया कि उसकी पुत्री की शादी पांच साल पहले हुई थी। कुछ दिनों बाद उसकी पुत्री को ससुराली जन राजस्थान ले गए थे। इसके बाद से पुत्री गायब है। उसको आशंका जताई है कि पुत्री की हत्या कर शव गायब कर दिया गया है।
------------
अपहरण की आशंका
चित्रकूट। भरतकूप चौकी अंतर्गत सुदिनपुर रौलीकल्याणपुर के अशोक कुमार द्विवेदी पुत्र स्व. रामपाल द्विवेदी ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक को दिए पत्र में बताया कि एक जून को उसके लड़के पंकज(16) व राजेश(14) क्रिकेट खेलने के लिए गांव से निकले थे। जो अभी तक घर वापस नहीं आए है। इस मामले में दो जून को कोतवाली में बच्चों के गायब होेने की सूचना भी दी थी। आशंका है कि बच्चों का अपहरण कर लिया गया है।
विज्ञापन
------
फर्जी तरीके से दिखाया कार्य
चित्रकूट। पहाड़ी ब्लॉक के देवारी मजरा साहब तारा के ग्रामीण राममिलन पुत्र बलवान ने जिलाधिकारी को दिए पत्र में आरोप लगाया कि गांव में स्थित तालाब में मछली पालन के लिए उसके नाम पर पट्टा है। जिसमें पानी भरा हुआ है। इसके बाद भी ग्राम प्रधान ने मनरेगा के तहत कार्य दिखाया है। इस मामले में टीएसी जांच कर कार्रवाई की जाए।
----
किसानों को दिया प्रशिक्षण
चित्रकूट। भरतकूप क्षेत्र के मऊ ब में श्रीराम एजुकेशन सोसाइटी ने कृषि वानिकी प्रशिक्षण के लिए कार्यशाला आयोजित की। जिसमें किसानों को फ ूलों व फलों व सब्जियों की जानकारी दी गई। इस मौके पर जिला उद्यान अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ,ब्रजलाल, राकेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, हरनाम सिंह,संतू पांडेय, रणविजय सिंह आदि मौजूद रहे।
---------------------------------------
गलत तरीके से बनाई लिस्ट
चित्रकूट। पहाड़ी विकास खंड के भानपुर के मजरा नहरा के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए पत्र में आरोप लगाया कि लेखपाल ने गलत तरीके से सर्वेक्षण कर सूखा राहत के लिए लिस्ट बनाई है। जिससे कई पात्र किसान लाभ लेने से रह गये। इस मामले में जांच कराकर लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
---------------------------------------
समय बदलने पर जताई खुशी
चित्रकूट। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के पदधिकारियों ने के ंद्र खुलने का समय परिवर्तन करने पर खुशी जाहिर की है। कहा कि समय परिवर्तन होने से गर्मी में सहुलियत मिलेगी। वही जिला संरक्षक मुन्ना श्रीवास्तव ने बताया कि 11 जून को सुबह 10 बजे मानिकपुर ब्लॉक में संघ की बैठक होगी।
------------------------------------
खाते से निकाले रुपये
चित्रकूट। विकास भवन के जीप चालक सुनील चौधरी ने कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया कि अज्ञात लोगों ने उनके खाते से दस हजार से अधिक रुपये निकाल लिए हैं। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
------
चलेगा सफाई अभियान
चित्रकूट। बुंदेलीसेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि शहर के मंदाकिनी नदी के चक्कीघाट व बजरंग आश्रम में बुंदेलीसेना सफाई अभियान शुरू करेगी।
-----------------------------------------------
होमगार्डाें ने रामघाट में की सफाई
चित्रकूट। नमामि गंगे योजना के तहत होमगार्डों ने धर्मनगरी के स्थित रामघाट की सफ ाई की। इस मौके पर प्रमोद कुमार, श्याम,रामजीवन यादव,बच्छराज, रामकृपाल यादव, शीतल प्रसाद, हर नारायण, दिलीपकुमार, राजेंद्र कुमार, देवराज यादव, धनीराम पांडेय, देवराज आदि मौजूद रहे।