{"_id":"5960df134f1c1b03308b45fe","slug":"41499520787-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरू पूर्णिमा पर्व पर आशीर्वाद लेने पहुंचे लाखों श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरू पूर्णिमा पर्व पर आशीर्वाद लेने पहुंचे लाखों श्रद्धालु
Updated Sat, 08 Jul 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु पूर्णिमा पर्व पर आशीर्वाद लेने पहुंचे लाखों श्रद्धालु
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। आषाढ़ मास की पूर्णिमा को होने वाले गुरु पूर्णिमा पर्व पर रविवार को धर्मनगरी में मठमंदिरों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्र म आयोजित किए जाएंगे। जिसमें शिष्य अपने-अपने गुरु के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। मठमंदिरों में एक दिन पूर्व ही सुदूर क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं।
धर्मनगरी के अखिल भारतीय निर्मोही अखाड़ा, भरतमंदिर, अनसुइया आश्रम, भागवत पीठ, संत तुलसी पीठ, पंजाबी भगवान आश्रम, फलहारी आश्रम, जानकी महल, रामानंद आश्रम, कबीर आश्रम, गऊघाट, आदि स्थानों पर गुरुपूर्णिमा को लेकर तैयारी पुरी कर ली गई है। आश्रमों की भव्य सजावट की गई है। जहां सुदूर क्षेत्र से श्रद्धालु पहुुंचे है। गुरुपूर्णिमा को अपने-अपने गुरु के दर्शन कर श्रद्धालु आशीर्वाद लेंगे। आचार्य नवलेश दीक्षित ने गुरुपूर्णिमा के महत्व के बारे में बताया कि गुरु को भगवान के स्वरूप माना गया है। गुरु ब्रम्हा, गुरुविष्णु, गुरूदेवों महेश्वस्वर:... गुरु के बिना ज्ञान की प्राप्ति नहीं हो सकती। उन्होंने बताया कि रविवार को भागवत पीठ खोही में गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसमें सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया जाएगा।
:- धर्मनगरी में आज गुरु शिष्यों को बांटेगे आशीर्वाद
:- मठमंदिरों में होंगे विभिन्न कार्यक्रम