फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   40 million devotees visit Kamdgiri

40 लाख भक्त करेंगे कामदगिरी की परिक्रमा

Wed, 04 Nov 2015 11:00 PM IST
40 million devotees visit Kamdgiri
40 million devotees visit Kamdgiri Updated Wed, 04 Nov 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
40 million devotees visit Kamdgiri
दीपावली मेले में कामदगिरी की परिक्रमा के लिए लगभग 40 लाख भक्तों के आने की संभावना है। मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी नीलम अहलावत ने बुधवार को अफसरों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


 उन्होंने अधिकारियों की टीम बनाकर जिम्मेदारी सौंपी। चेताया कि भक्तों की सुरक्षा में लापरवाही हुई तो सीधे अफसर जिम्मेदार होंगे। डीएम ने मेला क्षेत्र में आने वाले ग्रामीण इलाकों को भी कटौतीमुक्त रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



दीपावली मेला नौ नवंबर से 13 नवंबर तक चलेगा। जिम्मेदार अफसर मेले के पहले तीर्थक्षेत्र का भ्रमण कर पूरा कर लें। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत से कपसेठी, खोही आदि ग्रामीण इलाकों में भी सभी फीडरों को कटौती मुक्त रखने, बेड़ी पुलिया से रामघाट तक खंभे और तार दुरुस्त करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 अधिशासी अधिकारियों को नगर पालिका कर्वी से रामघाट और परिक्रमा मार्ग की साफसफाई के लिए कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाने, परिक्रमा मार्ग पर अस्थायी शौचालय, रैन बसेरा का सुलभ कांप्लेक्स खुलवाने, जनरेटर, कंट्रोल रूम की व्यवस्था आदि के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने इसके अलावा चिकित्सा, सड़क, पानी की व्यवस्था सुधारने को कहा। उन्होंने एआरटीओ से कहा कि निर्धारित रेट से ज्यादा किराए की वसूली, ओवरलोडिंग आदि पर कठोर कार्रवाई करें।

 एसपी केशव कुमार चौधरी ने बताया कि मेला क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। टूरिस्ट बंगला सीतापुर के पास एक अस्थायी कोतवाली बनाई जाएगी। बताया कि यूपी क्षेत्र में पड़ने वाले सवा दो किमी के परिक्रमा मार्ग में की गई बेरीकेडिंग में ही लेटकर परिक्रमा करने वालों की व्यवस्था की जाए।


  अपर जिलाधिकारी महेश चंद्र शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक आरडी चौरसिया, जिला विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण, ईओ लालचंद्र सरोज, निर्मोही अखाड़े के महंत राममनोहर दास, दिगंबर अखाड़ा के महंत दिव्यजीवन दास मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed