{"_id":"fc7adee348af53dc547380a644460663","slug":"4-problem-solved-out-of-123-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"123 शिकायतों में सिर्फ चार का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
123 शिकायतों में सिर्फ चार का निस्तारण
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Tue, 03 Mar 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी नीलम अहलावत की अध्यक्षता में तहसील कर्वी के सभागार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व में लंबित शिकायती पत्रों की समीक्षा की गई। कुल 33 प्रकरण लंबित पाए गए।
विज्ञापन
तहसील दिवस में कुल 123 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, जिसके सापेक्ष चार का मौके पर निस्तारण किया गया। 15 नि:शक्तों के प्रमाणपत्र बनाए गए। जिलाधिकारी ने सभी प्रार्थनापत्रों को समयसीमा के तहत पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक पवन कुमार, प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामबहादुर, मुख्य विकास अधिकारी एनपी सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी वीके मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन