फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   35 lakh की chori

चोरों ने अलमारी का ताला तोड़ उड़ाये ३५ लाख के जेवर नगदी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 03:59 PM IST
विज्ञापन
35 lakh की chori
चोरी की जानकारी देती महिला। - फोटो : AMAR UJALA
चोरों ने अलमारी का ताला तोड़ उड़ाये ३५ लाख के जेवर नगदी :- प्लाट बेचने पर मिली रकम को घर में रखा था  :- शहर के शंकर बाजार की घटना पर सुबह से जांच में जुटी पुलिस संवाद न्यूज एजेंसी  चित्रकूट। शहर क े शंकर बाजार स्थित एक कपड़ा व्यापारी के घर के छत में लगी रेलिंग काटकर चोर नगद २२ लाख रूपए व जेवरात ले गए। कुल ३५ लाख की चोरी होनी की बात स्वीकारी है। व्यापारी ने अपना एक प्लाट बेचा वही राशि घर में रखी थी। यह चोरी बुधवार की रात को हुई। घटना के समय परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे। मौके पर कोतवाली अनिल सिंह पुलिस डाग स्क्वायडके साथ जांच करने के लिए घर पहुंचे।   शहर के शंकर बाजार स्थित कर्वी पहाड़ी मार्ग के किनारे अभिलाष द्विवेदी का मकान बना है। इसी मकान में कपडें की दुकान भी है। जहां बुधवार की रात्रि को चोर छत में लगी लोहे की रेलिंग तोड़कर अंदर घुस आए। लोहे की आलमारी खोलकर उसमे रखे नगद २२ लाख रूपए व जेवरात ले गए। सुबह उठने पर देखा कि आलमारी खुली है। साडिय़ा बिखरी है। जिस पर  जेवरात की कीमत १० लाख रूपए लगभग थी। कुल ३५ लाख की चोरी हो गई। बताया गया कि ससुराल में मऊ में स्थित प्लाट को बेचा था। जिसकी धनराशि घर में रखी थी ताकि कर्वी में दूसरा प्लाट खरीदा जा सके। व्यापारी के पुत्र संजय द्विवेदी ने बताया कि ऐसा लगता है कि नशीला पदार्थ चोर उनक ो सूंघा दिया था। जिससे सुबह होने पर उल्टी भी हुई है।  माता कमला देवी गांव लोढवारा चली गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed