फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   35 bigha crop burnt to ashes due to fire in barn

Chitrakoot News: खलिहान में आग से 35 बीघा फसल राख

Mon, 17 Mar 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 17 Mar 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
35 bigha crop burnt to ashes due to fire in barn
सरधुआ। राजापुर तहसील अंतर्गत सरधुआ के मजरा गऱीबदास का पुरवा के एक खलिहान में आग लग गई। इससे छह किसानों की 35 बीघे की फसल राख हो गई। आग लगने के कारण की जानकारी नहीं हो सकी है। भाकियू के पदाधिकारियों ने मौके पर जाकर पीडि़त किसानों से बातचीत कर प्रशासन को अवगत कराया है।
विज्ञापन

गरीबदास के पुरवा निवासी किसान अमरनाथ ने बताया कि उनके खेतों के पास एक खलिहान में उनकी और पांच अन्य किसानों की सरसों की 35 बीघे की फसल कटी रखी थी। शनिवार की शाम बादल छाने पर सभी किसान फसल पर तिरपाल ढक कर गए थे। देर रात खलिहान में आग लगने की जानकारी मिली। लगभग पांच घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से अमरनाथ के अलावा जुग्गन, सुमेर, राजाराम, अशोक व दुर्गा प्रसाद की फसल नष्ट हुई है। जानकारी पर भारतीय किसान यूनियन के जिला महामंत्री अरुण कुमार पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष जसवंत सिंह चौहान व जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। लेखपाल ने फसल के नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed