फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   33 new corona positives found

जिले में कोरेना संक्रमितों का शतक पूरा कुल 120

Mon, 17 Jan 2022 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
33 new corona positives found
चित्रकूट। जिले में सोमवार को 33 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके साथ ही मरीजों की संख्या 120 पहुंच गई है। सोमवार को चार संक्रमित स्वस्थ हुए। अभी 120 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल और अन्य अस्पतालों में सोमवार को 1560 लोगों की जांच की गई। इसमें 33 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सभी को होम आईसोलेट कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी ने बताया कि जिले में अभी तक 124 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इसमें सोमवार को चार स्वस्थ हो गए। अब 120 सक्रिय मरीज हैं। सीएमओ ने लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने और मास्क लगाने की अपील की है।
विज्ञापन

50 फीसदी क्षमता से होंगे कोर्ट के कामकाज
चित्रकूट। जनपद न्यायाधीश राधेश्याम यादव ने बताया कि उच्च न्यायालय ने कोविड-19 महामारी के दौरान अगले आदेश तक न्यायालयों के कामकाज के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके अनुपालन में सिविल कोर्ट चित्रकूट, मऊ और ग्राम न्यायालय मानिकपुर में बाहरी न्यायालय कार्य करेंगे। न्यायिक अधिकारियों की कुल संख्या का 50 प्रतिशत रोटेशन के आधार पर एक बार में न्यायालय में उपस्थित होंगे। 17 से 29 जनवरी तक अदालत में उपस्थित होने के लिए न्यायिक अधिकारियों के पाक्षिक रोस्टर को तदनुसार जारी किया जाएगा। गर्भवती महिला न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी यदि कोई हों तो न्यायालय में उपस्थित होने से छूट दी जाएगी। ऐसी श्रेणी के अंतर्गत आने वाली कोई भी महिला अधिकारी, कर्मचारी प्रशासनिक कार्यालय को सूचित करेंगे। ताकि घर से काम करने की अनुमति दी जा सके। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed