{"_id":"4ba96030f77bcc1e71251706d630b0af","slug":"32-children-in-the-camp-to-provide-equipment-marked-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपकरण उपलब्ध कराने को शिविर में 32 बच्चे चिह्नित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपकरण उपलब्ध कराने को शिविर में 32 बच्चे चिह्नित
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Fri, 19 Dec 2014 10:49 PM IST
विज्ञापन
सर्व शिक्षा अभियान और एलिम्को कानपुर के सहयोग से
विज्ञापन
पहाड़ी और चित्रकूट विकास खंड के श्रवण विकलांग बच्चों को यंत्र उपलब्ध
कराने के लिए कन्या बालिका जूनियर हाईस्कूल चकौंध में शिविर लगाया गया।
इसमें एलिम्को के आडियोलाजिस्ट सुरेंद्र कुमार सिंह ने बच्चों की जांच की। बीएसए वीके सिंह ने बताया कि इसमें 37 बच्चों का पंजीकरण किया गया और 32 बच्चों को श्रवण यंत्र के लिए चिह्नित किया गया।
इनको 15 जनवरी को उपकरण उपलब्ध करा दिए जाएंगे। विकलांगता प्रमाणित करने के लिए पहाड़ी के डा. केपी सिंह मौजूद रहे।
उधर, शुक्रवार को सरदार बल्लभ भाई पटेल पूर्व माध्यमिक विद्यालय रैपुरा में मेजरमेंट कैंप लगाया गया। इसमें 26 बच्चों का पंजीकरण किया गया।
21 को एलिम्को कनपुर के आडियोलाजिस्ट सुरेंद्र कुमार ने श्रवण यंत्र के लिए चिह्नित किया। बीएसए ने बताया कि इनको यहीं पर 16 जनवरी को उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।