फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत

Sun, 02 Dec 2018 10:43 PM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
सरैंया। राष्ट्रीय राजमार्ग के रैपुरा थाना क्षेत्र तरकहापुरवा के पास दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर होने पर गंभीर रूप से घायल एक बाइक चालक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
रैपुरा थाना क्षेत्र के घुरेहटा गांव निवासी राजा सिंह (30) पुत्र जयकरण शनिवार की देर शाम को बाइक से निमंत्रण में पहाड़ी थाना क्षेत्र के तौरा गांव जा रहा था। तरकहापुरवा के समीप सामने से आ रही बाइक से टक्कर होने पर राजा गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी बाइक पर सवार युवक भाग निकला। दुर्घटना देखते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। यूपी 100 टीम पहुंची और आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान बाइक चालक की मृत्यु हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


बुलाते रहे डाक्टर चले गए पुलिसकर्मी
चित्रकूट। शनिवार की रात यूपी 100 की टीम घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंची और भर्ती होते ही पुलिसकर्मी वहां से चले गए। ड्यूटी में मौजूद डा.राजेश सिंह ने बताया कि युवक की शिनाख्त नहीं कराई गई। उसके जेब से मिले मोबाइल को भी पुलिस अपने साथ ले गई। घायल को अज्ञात के रूप में भर्ती किया गया। चार घंटे बाद उसकी मौत भी हो गई लेकिन इसकी जानकारी देने वाला कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed