{"_id":"59a843d44f1c1bf4278b49d7","slug":"31504199636-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में उठा अफसरों की मनमानी का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में उठा अफसरों की मनमानी का मुद्दा
Updated Thu, 31 Aug 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। एडीएम विजय नारायण पांडेय की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु की बैठक हुई। इसमें शिकायत की कि विभाग ने जीएसटी के तहत अभी तक व्यापारियों को प्रशिक्षण नहीं दिया। खाद्य अभिहीत विभाग और वाणिज्यकर विभाग के अधिकारियों की मनमानी पर अंकुश लगवाने की मांग की। लापरवाही और मनमानी करने वाले बैंककर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त आईडी शुक्ला ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में 20 अभ्यर्थियों के ऋण स्वीकृत हुए हैं। 99 अभ्यर्थियों का चयन किया गया था। ये आवेदन बैंकों को भेजे जा चुके हैं। ऑनलाइन आए 21 आवेदनों को भी बैंक शाखाओं को भेज दिया गया है।
इसी माह शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया जायेगा। श्रम प्रवर्तन अधिकारी एपी शुक्ला ने श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में व्यापारियों को जानकारी दी। व्यापारियों ने ट्रैफिक चौराहा, पेट्रोल पंप और कोतवाली के पास में सुलभ शौचालय का निर्माण कराने की मांग की। बताया कि वाणिज्य कर विभाग ने जीएसटी के संबंध में अभी तक व्यापारियों को प्रशिक्षण नहीं दिया।
विज्ञापन
एडीएम ने विभाग को निर्देश दिए कि तत्काल व्यापारियाें की समस्या का निदान कराएं और प्रशिक्षण दिया जाए। जिला उद्योग केंद्र को निर्देश दिए कि व्यापारियों ने जिन-जिन विभागों से संबंधित समस्याएं रखी हैं, उन विभागों को पत्र लिखकर निस्तारण कराएं। बैठक में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी हीरालाल, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष गोलू गुप्ता, राहुल गुप्ता, ओम केशरवानी, शानू गुप्ता, शेषु जायसवाल भी मौजूद रहे।