{"_id":"67b232371cfb4b32160c71f4","slug":"30-thousand-vehicles-passed-in-24-hours-traffic-jam-occurred-many-times-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-113184-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: 24 घंटे में गुजरे 30 हजार वाहन, कई बार लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: 24 घंटे में गुजरे 30 हजार वाहन, कई बार लगा जाम
विज्ञापन
ट्रेन में घुसने की जद्दोजहद करते यात्री।
- फोटो : संवाद
चित्रकूट। धर्मनगरी में रविवार को भी दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में डुबकी लगाई। 24 घंटे में 30 हजार वाहनों से श्रद्धालु चित्रकूट आए और प्रयागराज की ओर रवाना हुए। इसके चलते राजापुर और चित्रकूट के हाईवे पर कई बार जाम भी लगा।
धर्मनगरी के रामघाट, गुप्तगोदावरी, सती अनुसूइया आश्रम, हनुमानधारा सहित अन्य तीर्थ स्थानों पर रविवार की सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पार्किंग में जगह न होने से वाहन सड़क किनारे ही खड़े कर श्रद्धालु तीर्थक्षेत्र में पैदल ही चलते नजर आए। प्रमुखद्वार कामदगिरि व परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रही रही। सुरक्षा के लिए यूपी और एमपी के प्रशासनिक अधिकारियों ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्था देखी। सागर शहर के राजीव दीक्षित ने बताया कि वह परिवार सहित धर्मनगरी आए हैं। वाराणसी की महिमा शुक्ला और लखनऊ की दीप्ती तिवारी ने बताया कि पैदल बहुत चलना पड़ा। लगभग पांच किमी चलने के बाद मंदिर में दर्शन हुए।
जिला मुख्यालय समेत सीतापुर, शिवरामपुर, भरतकूप, मऊ, राजापुर, पहाड़ी, हनुमानधारा, चितरा व खोही से मिली जानकारी के अनुसार शाम होते ही वाहनों की लंबी लाइन से तीन दिन से जाम लग रहा है। इस जाम में कई बार अधिकारियों के वाहन भी फंसते हैं। एंबुलेंस भी फंसी रहती हैं। डीएम शिवशरणप्पा व एसपी अरुण कुमार सिंह ने मेला क्षेत्र व हाईवे पर पैदल जाकर जाम खत्म कराने का प्रयास किया। अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी ने रात को धनुष चौराहे पर खड़े होकर जाम न लगने देने का प्रयास किया।
विज्ञापन
नो इंट्री के बाद भी घुसे माल वाहन भारी वाहन
शहर में शनिवार की देर रात को नो इंट्री के बाद भी ट्रक व अन्य भारी माल वाहनों की लंबी लाइन चौराहे पर लग गई। इससे स्थिति असहज हुई। ट्रक चालकों ने बताया कि यातायात विभाग या पुलिस विभाग की ओर से किसी ने भी रोकने के लिए नहीं कहा। यहां तक कहा कि कुछ सिपाहियों ने ट्रकों को निकालने की हरी झंडी दी तभी वह सब आए हैं। अब उनके वाहनों के चालान किये जा रहे हैं।
श्रद्धालुओं के वाहनों के चालान
हर प्रमुख चौराहे पर यातायात विभाग के कई सिपाही बाहरी वाहनों की फोटो खींचकर चालान करने में जुटे हैं। गुजरात के हरवंश लाल व महाराष्ट्र के संदीप सक्सेना ने बताया कि उनके वाहनों को चौराहेे पर बेवजह रोककर कुछ सिपाहियों ने फोटो खींची। कारण पूछने पर बताया कि उनका चालान होगा। इस संबध में सीओ सिटी राजकमल ने बताया कि उनके पास अभी कोई ऐसी शिकायत नहीं आई है। जानकारी कराई जाएगी। किसी को बेवजह परेशान नहीं किया जाएगा।