{"_id":"62aa27603023205e2149c9c3","slug":"21-lakh-recovered-in-the-name-of-getting-mla-ticket-chitrakoot-news-knp7025586107","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक का टिकट दिलाने के नाम पर 21 लाख वसूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक का टिकट दिलाने के नाम पर 21 लाख वसूले
विज्ञापन
चित्रकूट। कोटेदार संघ के जिलाध्यक्ष रामभरोसे सिंह ने आरोप लगाया कि जिला पूर्ति अधिकारी ने विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का टिकट दिलाने के नाम पर 21 लाख रुपये वसूले हैं। वहीं, जिला पूर्ति अधिकारी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
बुधवार को कोटेदार संघ के जिलाध्यक्ष ने डीएम और एसपी से शिकायत की। आरोप लगाया कि उनकी गाड़ी जिला पूर्ति अधिकारी ने अपने विभाग में किराये में लगाई है। इसका भुगतान भी नहीं किया है। विधानसभा चुनाव के दौरान सपा का टिकट दिलाने के नाम पर गुमराह किया। बताया था कि उनके पहचान के लोग पार्टी में बडे़ पद पर हैं। इसी विश्वास में उन्होंने कई किस्तों में 21 लाख रुपये दिए। टिकट न मिलने पर कार्यालय में अधिकारी से अपने रुपये मांगने गए तो कनपटी पर रिवाल्वर लगा दिया और गाली देकर भगा दिया। मामले की जांच कराकर रुपये दिलाने की मांग की है।
इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी वीके महान ने कहा कि आरोप गलत हैं। उनका राजनैतिक क्षेत्र में हस्तक्षेप करने का सवाल नहीं है। कुछ कोटेदारों को नियमानुसार काम न करने पर चेतावनी दी गई है। ऐसे में कार्रवाई से बचने के लिए मनगढ़ंत आरोप लगाए जा रहे हैं।