फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   परवान चढ़ता रहता अवैध बालू खनन का कारोबार

परवान चढ़ता रहता अवैध बालू खनन का कारोबार

Mon, 11 Mar 2019 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
परवान चढ़ता रहता अवैध बालू खनन का कारोबार
परवान चढ़ता रहता है अवैध खनन का कारोबार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। अवैध बालू खनन का कारोबार नदियों के घाटों पर परवान चढ़ता ही जा रहा है। खनन में बालू माफिया सहित गांव के दबंग युवक लगे हुए है। जिसमें मजदूर तबके लोग भी शामिल हैं। जिले की सीमा से लगे अन्य जिलों के माफिया भी अवैध बालू खनन कारोबार करते है। कई बार विभागीय अधिकारियों ने कार्रवाई की इसके बाद भी कोई ठोस नतीजा नहीं निकल रहा है।
जिले में मऊ क्षेत्र सहित पहाड़ी, भरतकूप क्षेत्र में अवैध बालू खनन का कारोबार इस समय जोरों पर चल रहा है। जिसमें जेसीबी मशीन सहित पोकलैंड व अन्य मशीनों को लगाया गया है। एक साथ सैकड़ों मजदूर काम करते है। नाव का भी सहारा लिया जा रहा है। जिसे जिले को राजस्व की क्षति उठानी पड़ती है। मऊ क्षेत्र में हालत अधिक खराब है। इस क्षेत्र में जिले की सीमा से लगे कौशांबी जिले के बालू माफिया भी लगे हैं। पहाड़ी थाना अंतर्गत मंदाकिनी नदी में बालू खदानों में भी अवैध बालू का खनन किया जा रहा है।भरतकूप क्षेत्र में भी कारोबार फल फूल रहा है। खजिन विभाग व पुलिस कई बार कार्रवाई भी किया लेकिन कारोबार बंद नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

खनिज अधिकारी मिथिलेश कुमार पांडेय का कहना कि अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। मऊ क्षेत्र में यमुना नदी से बालू निकालने पर प्रयागराज के पट्टाधारक के खिलाफ सहित 36 पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घाटों में कब्जा करने को चला रहे गोलियां
चित्रकूट। अवैध बालू खनन के लिए बालू माफियाओं के बीच घाटों में कब्जा करने के लिए आपस में गोलियां भी चलने की बात कहीं जा रही है। कहा जात रहा है कि दो दिन से मऊ क्षेत्र मेें यमुना नदी के परदवा व बेनीपुर के आसपास यमुना में अवैध बालू की ढुलाई को लेकर बालू माफियाओं के बीच आपस में गोली भी चली है। हालांकि रविवार को खनिज विभाग व पुलिस के छापा मारने व कार्रवाई करने से दबंग अपने -अपने घरों मेें छुप गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed