फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   गोसेवा आयोग के सदस्य बने भोले

गोसेवा आयोग के सदस्य बने भोले

Sun, 10 Mar 2019 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
गोसेवा आयोग के सदस्य बने भोले
गोसेवा आयोग के सदस्य बने भोले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। जिले के मऊ निवासी भाजपा नेता कृष्ण कुमार सिंह उर्फ भोले सिंह को प्रदेश सरकार ने गोसेवा आयोग का सदस्य बनाया है। इसकी घोषणा होते ही पूरे जिले के भाजपाईयों ने खुशी जाहिर की है। सभी ने उम्मीद जताई है इस क्षेत्र में अन्ना प्रथा की बड़ी समस्या के समाधान पर बेहतर काम हो सकेगा।

भाजपा नेता कृष्णकुमार उर्फ भोले इसके पूर्व मऊ के वार्ड नंबर दो भाजपा के टिकट पर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुके हैं। उन्हें निर्दलीय प्रत्याशी ने हराया था। इसके बाद उनके कार्य को देखते हुए प्रदेश भाजपा इकाई में प्रांतीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया। इन्हें गृहमंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह का करीबी माना जाता है। रविवार प्रदेश सरकार ने जब कई भाजपाइयों को जिम्मेदारी का वितरण किया तो उसमें भोले सिंह का भी नाम आया। उन्हें उप्र गोसेवा आयोग का सदस्य बनाया गया है। दूरभाष पर भोले सिंह ने कहा कि वह इस क्षेत्र की अन्ना मवेशी की समस्या के समाधान के लिए बेहतर प्रयास करेंगे। उनके आयोग के सदस्य बनाए जाने पर जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, क्षेत्रीय मंत्री अशोक जाटव, लवकुश चतुर्वेदी, भाजपा नेता रमेश अवस्थी, पंकज अग्रवाल, सचिन अवस्थी, आनंद सिंह पटेल, चंद्रप्रकाश खरे, रघुनाथ जायसवाल आदि ने बधाई दी है। इसके पूर्व प्रदेश सरकार ने चित्रकूट वासी लवकुश चतुर्वेदी को बुंदेलखंड विकास आयोग का सदस्य बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed