{"_id":"5bf99031bdec224193020a67","slug":"181543082033-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। शौच के लिए घर से निकली युवती के साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के चिल्लाने की आवाज सुनकर दो महिलाएं पहुंची और आरोपियों को भागने को कहा तो गाली गलौज शुरू हो गया। महिलाओं ने पत्थर फेंककर मारा तब जाकर आरोपी भाग निकले।
सीतापुर चौकी क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बताया कि शनिवार की सुबह वह शौच क्रिया के लिए निकली थी। उसके साथ दो औरतें थीं जो दूसरे स्थान पर गई थी। इस बीच गांव के ही तीन युवक आए और उसका हाथ पकड़कर खेत में ले गए। इसके बाद दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। युवती ने चिल्लाकर सहयोगी महिलाओं को बुलाया। महिलाओं ने आते ही आरोपियों पर पत्थर मारे तब जाकर तीनों गाली देते हुए भाग निकले। पीड़िता ने कोतवाली आकर आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।