फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   डकैतों ने ग्रामीणों को चाकू मार लूटा मोबाइल

डकैतों ने ग्रामीणों को चाकू मार लूटा मोबाइल

Mon, 12 Nov 2018 10:45 PM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
डकैतों ने ग्रामीणों को चाकू मार लूटा मोबाइल
डकैतों ने ग्रामीणों को चाकू मार मोबाइल लूटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मानिकपुर। मछली का शिकार कर रहे चार युवकों को डकैतों ने चाकू से मारकर घायल कर दिया। उनकी मछली व मोबाइल भी लूट लिया। पीटे युवकों ने घर आकर घटना की जानकारी दी लेकिन भय के कारण पुलिस सूचना नहीं दी है।

मानिकपुर कस्बे के शिवनगर व महावीर नगर निवासी लल्लू, कक्कड, बड़का व एक अज्ञात ने बताया कि वह रविवार की शाम को टिकरिया जंगल के पास रतौडा तालाब पर मछली का शिकार कर रहे थे। इस बीच दो अज्ञात लोग आए और जबरन मछली लेने लगे। विरोध करने वह गाली देकर चले गए। कुछ देर बाद सशस्त्रधारी दस बदमाश आए और उनकी पिटाई शुरू कर दी। युवकों ने आशंका जताई है कि यह डाकू बबुली कोल गैंग के ही सदस्य थे। डकैतों ने चारों को पकड़कर पीटा और चाकू व बंदूक की नोंक पर सारी मछली ले ली, मोबाइल लूट लिया। लल्लू का पैर चाकू के वार से घायल भी हुआ है। भयभीत युवकों ने बताया कि किसी तरह डकैतों से हाथ पैर जोड़कर बचकर आए हैं। परिजनों को इसकी जानकारी दी है लेकिन भयवश पुलिस से नहीं बताया है। इस मामले में मानिकपुर थाने के सह प्रभारी अशोक निगम ने बताया कि उनके संज्ञान में कोई मामला नहीं आया है। मारकुंडी थानाप्रभारी रामेंद्र तिवारी ने बताया कि डकैतों की इस क्षेत्र में कोई लोकेशन नहीं है। इस घटना के बारे में भी किसी ने कुछ नहीं बताया है। संभावना है कि कोई छुटभैय्ये बदमाशों ने मारपीट की हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed