{"_id":"59fa0f8f4f1c1bce538ba65d","slug":"181509560207-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों के नाम को लेकर हर घंटे लग रहे कयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों के नाम को लेकर हर घंटे लग रहे कयास
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव में सपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है लेकिन भाजपा व कांग्रेस, बसपा के प्रत्याशी घोषित न होने से मतदाता कई तरह के कयास लगाए रहे हैं। वाट्सअप के माध्यम से यह बताने की कोशिश हो रही है कि किस प्रत्याशी को पार्टी के नेता मैदान उतारेंगे । जबकि इस मामले में पार्टी के जिलाध्यक्षों का कहना है कि मात्र अभी अफवाहें ही फैलाई जा रही हैं। अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा लखनऊ से होगी।
समाजवादी पार्टी ने जिले की एक मात्र नगर पालिका से नरेंद्र गुप्ता व मानिकपुर नगर पंचायत सेे सम्राट सिंह गौतम व राजापुर नगर पंचायत से निर्वतमान चेयरमैन लक्ष्मी प्रसाद वर्मा को टिकट देकर चुनावी चर्चा को तेज कर दिया है। अब सब भाजपा, कांग्रेस, बसपा के प्रत्याशियों को लेकर कयास लगा रहें हैं। माना जा रहा है कि भाजपा विधानसभा चुनाव की तरह ही इस बार भी जातिगत गणित के आधार पर ही टिकट देगी। कांग्रेस के बारे में कहा जा रहा कि कांग्रेस किसी महिला प्रत्याशी को मैदान में उतारेगी। फिलहाल नामों पर सिर्फ चर्चा है। जब कि बसपा से खुद जिलाध्यक्ष रामलखन निषाद ने टिकट के लिए दावेदारी की है। जिससे कहा जा रहा कि उनको ही बसपा से टिकट मिलेगा। इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक जाटव,कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा का कहना कि अभी मात्र लोग अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं। अभी तक किसी भी तरह की घोषणा नहीं की गई है। संभावित दावेदारों की सूची हाईकमान तक पहुंच गई है। यह सही है कि सपा के प्रत्याशियों की घोषणा पहले हो गई है जिससे उनकी पार्टी के प्रत्याशियों के नाम की सूची में कुछ देरी हो रही है। पार्टी जिताऊ प्रत्याशी पर ही दांव लगाएगी। बुधवार की रात अथवा गुरुवार की दोपहर तक सभी नाम घोषित हो जाएंगे।
प्रत्याशियों के नाम की घोषणा का इंतजार
- भाजपा, कांग्रेस बसपा से घोषित नहीं हुए प्रत्याशी
- वाट्सअप का लिया जा रहा सहारा