{"_id":"59f0c73e4f1c1b0d698b773a","slug":"181508951870-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"930 को मिला आवास का स्वीकृति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
930 को मिला आवास का स्वीकृति पत्र
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चित्रकूट(ब्यूरो)। कलक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के पात्रों के 930 स्वीकृति प्रमाण वितरित किये गए। बुधवार को स्वीकृति पत्र वितरण के दौरान सदर विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी गरीब व्यक्ति बिना आवास के नही रहेगा। प्रत्येक गरीब व्यक्ति को आवास दिया जायेगा। किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा। सबका साथ सबका विकास होगा। एडीएम विजय नारायण पांडेय ने कहा कि आवास के लिए सरकार दे पैसा दे रही है आप मकान मे बनाये किसी के बहकावे मे न आयें। मुख्य विकास अधिकारी जयप्रकाश पांडेय ने कहा कि इंजीनियर आपके यहां जायेगा और मकान की डिजाइन या नमूना देगें, के अनुरुप आपको बनवाना होगा । इस मौके पर परियोजना अधिकारी डूडा, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका व लाभार्थी मौजूद रहे।
930 को मिला आवास का स्वीकृति पत्र
930 को मिला आवास का स्वीकृति पत्र