{"_id":"3b5cf179328a5a927c673d03eca9a8b2","slug":"18-special-children-doesnt-get-equipment-and-returns-dissapointed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निराश लौटे 18 श्रवणबाधित बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निराश लौटे 18 श्रवणबाधित बच्चे
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Sun, 18 Jan 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरदार बल्लभ भाई पटेल पूर्व माध्यमिक विद्यालय रैपुरा में शनिवार को सर्व शिक्षा अभियान के तहत एलिम्को कानपुर के सहयोग से श्रवण और दृष्टिबाधित बच्चों को उपकरण बांटे गए।
विज्ञापन
शिविर में सिर्फ तीन श्रवणबाधित बच्चों को ही श्रवण यंत्र दिए जा सके। जबकि अन्य बच्चे प्रमाण पत्र न होने के चलते निराश लौट गए।
जिला समन्वयक समेकित शिक्षा संदीप कुमार सिंह ने बताया कि 21 बच्चों में से सिर्फ तीन के पास ही विकलांगता प्रमाणपत्र था, उन्हें छह यंत्र दिए गए। शिविर में जानकी कुंड चिकित्सालय के डा. रोहन जैन, विनय कुमार आदि ने बच्चों का नेत्र परीक्षण किया।
विज्ञापन
इसके बाद डा. राजेश खरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ ने 21 दृष्टिबाधित बच्चों को विकलांगता प्रमाणपत्र की संस्तुति की। इन बच्चों को ब्रेल किट, ब्रेल स्लेट, फोल्डिंग केन का वितरण किया गया। मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर सुनील कुमार राजपूत, एलिम्को के सुरेंद्र कुमार बिंद, संदीप कुमार सिंह, हनुमान प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन