फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   18 Akhilesh, 19 will rally in Shah

18 को अखिलेश, 19 को शाह करेंगे जनसभा

Tue, 14 Feb 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट Updated Tue, 14 Feb 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
18 Akhilesh, 19 will rally in Shah
प्रतीकात्मक

मतदान का समय नजदीक आते ही विभिन्न पार्टियों के वीआईपी नेताओं का जिले में दौरा तय हो गया है। 18 को सीएम अखिलेश यादव व 19 को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जनसभा तय हो गई है। 16 फरवरी को केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र आएंगे। जबकि बसपा सुप्रीमो मायावती की भी 18 फरवरी को अतर्रा में जनसभा हो सकती है। कांग्रेस ने भी राजब्बर व गुलाम नबी आजाद की जनसभा तय की है। राहुल गांधी को बुलाने की भी तैयारी है। स्टार प्रचारकों के कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने भी सुरक्षा व्यवस्था लेकर थानाध्याक्षों से चर्चा की है।  

विज्ञापन


जिले में 23 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिये मतदान होगा। जिसके लिये विभिन्न पार्टियों के नेताओं के आने के लिये पार्टी के जिलाध्यक्षों के पास पत्र आ गए हैं। 18 फरवरी को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पुलिस लाइन के सामने ग्राउंड में, 19 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी इसी स्थान पर जनसभा करेंगेे। 16 फरवरी को केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता कलराज मिश्र मऊ के लालता रोड स्थित मैदान में जनसभा करेंगे। 17 फरवरी को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजब्बर और राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी पुलिस लाइन के सामने ग्राउंड में जनसभा करेंगे।
विज्ञापन


वहीं, बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की जनसभा 18 फरवरी को अतर्रा में होने की संभावना है। उम्मीद है कि मानिकपुर विधानसभा में सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के लिये कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी आ सकते हैं। जिसको लेकर पार्टी के पदाधिकारी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बताया जाता है कि सभा में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने के लिये ऊपर से निर्देश आए हैं। जिससे जिलाध्यक्षों ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed