{"_id":"61058b858ebc3eb9f1592948","slug":"168-17-lakh-on-disaster-distributed-to-182-families-chitrakoot-news-knp6435545165","type":"story","status":"publish","title_hn":"182 परिवार को बांटे आपदा पर 168.17 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
182 परिवार को बांटे आपदा पर 168.17 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। जिले में एक सप्ताह से लगातार बारिश व अन्य दैवी आपदाओं से सैकड़ों परिवार को नुकसान हुआ है। जिसमें जनहानि भी हुई है। कई कच्चे घरों की दीवारें ढह गई। ऐसे लोगों को चिहिंत कर जिला प्रशासन ने तीन दिन के अंदर 168.17 लाख रुपये की आर्थिक मदद पीड़ित परिजनों को पहुंचा दी है।
जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बताया कि जनपद में दैवी आपदा के अंतर्गत पीड़ित परिवारों को राहत वितरण के अंतर्गत 31 जुलाई तक यह राहत सहायता प्रदान कर दी गई है जिसके अंतर्गत जनहानि, रिहायशी मकान, पशु हानि पर कुल वितरित राहत सहायता 168.17 लाख रुपये लाभार्थियों के मध्य वितरित किया गया है उन्होंने बताया कि कुल लाभार्थियों की संख्या 182 हैं जिन्हें लाभान्वित कराया गया है।
निष्पक्ष होगी भर्ती
चित्रकूट। जिले में 510 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व अन्य पदों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। ऑनलाइन फार्म भरे जाने की प्रक्रिया में कई विभाग के अधिकारी कर्मचारियों समेत कुछ मध्यस्थों द्वारा ठगी किये जाने की शिकायत पर डीएम ने गंभीरता दिखाई है। शनिवार को उन्होंने कहा कि किसी भी आवेदक को नौकरी के नाम पर किसी को भी रुपये देने की जरूरत नहीं है। यह पूरी तरह से पारदर्शी व निष्पक्ष भर्ती कराई जाएगी। जो भी शिकायत मिली तो संबंधित पर कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। अभ्यर्थियों से फार्म पर सभी औपचारिकताएं पूरी करने पर ध्यान दें ताकि उनका आवेदन गलत न हो सके। कोई शिकायत हो तो वह जिलाधिकारी कार्यालय में दर्ज कराया जाए। (संवाद)