{"_id":"5cffe34fbdec2207410e8ab5","slug":"156027373415-chitrakutt-news103","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा दशहरा पर्व आज, लाखों श्रद्धालु लगाएंगे डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा दशहरा पर्व आज, लाखों श्रद्धालु लगाएंगे डुबकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा दशहरा पर्व आज, लाखों श्रद्धालु लगाएंगे डुबकी
चित्रकूट। गंगा दशहरा पर्व में बुधवार को मनाया जाएगा। जिसके लिए मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाने के लिए लाखों श्रद्धालु धर्मनगरी पहुंच गए हैं। मंदिरों में गंगा दशहरा मनाने के लिए तैयारियां की गई हैं।
गंगा दशहरा पर्व के एक दिन पहले ही धर्मनगरी में लाखों श्रद्धालुओं का जमावड़ा हो गया है। जो प्रात: काल मंदाकिनी नदी में डुुबकी लगाकर कामदगिरी की पंचकोसी परिक्रमा लगाएंगे। गंगा दशहरा पर्व मनाने के लिए पंजाबी आश्रम, निर्मोही अखाड़ा, जानकीकुंड आश्रम, प्रमुख कामदगिरी मंदिर, भरतमंदिर आदि स्थानों पर तैयारियां की जा रही है। वहीं रामघाट स्थित भरत मंदिर से कीर्तन मंडलीय छोटी परिक्रमा लगाएंगी। इसके बाद मंदाकिनी नदी में नौका विहार कीर्तन के साथ भक्त करेंगे। यह कार्यक्रम महंत दिव्य जीवनदास के नेतृत्व में किया जाएगा।