फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   सड़क पर बढ़ी आंच तो घरों से निकलना हुआ मुश्किल

सड़क पर बढ़ी आंच तो घरों से निकलना हुआ मुश्किल

Tue, 11 Jun 2019 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर बढ़ी आंच तो घरों से निकलना हुआ मुश्किल
तापमान बढ़ने से आमजन का घर से निकलना मुश्किल
विज्ञापन

24 घंटे में दो डिग्री बढ़ा तापमान और आर्द्रता भी बढ़ी
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। इन दिनों सूरज के तेवर बढ़ते ही जा रहे हैं। तापमान बढ़ने से आम जन का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। पशु पक्षी पानी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। क्षेत्र के जल स्रोत सूखने की कगार पर हैं। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में पेेयजल का संकट भी गहराने लगा है।
सुबह से ही तेज धूप निकल रही है। 24 घंटे के अंदर जिले का तापमान दो डिग्री बढ़ गया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 48 डिग्री व न्यूनतम तापमान 3 च1 डिग्री रहा। आर्द्रता भी बढ़ी हैं। दोपहर को हालत यह है कि बाजार में सन्नाटा छाया रहता है। धूप से बचने के लिए लोग घरों में ही अधिकतर समय रहते हैं। गर्मी के कारण पशु पक्षी पानी की तलाश में परेशान रहते है।
विज्ञापन


बंदर सबसे अधिक परेशान
चित्रकूट। धर्मनगरी मेें परिक्रमा मार्ग पर पहाड़ पर रहने वाले बंदर सबसे अधिक परेशान है। परिक्रमा के किनारे बने तालाब सूख जाने से इधर-उधर भटकते रहते हैं। हैंडपंप खराब हैं ज्यादातर पानी की टंकियों में पानी ही नहीं है। गर्मी के कारण बीमारी भी फैल रही है। जिससे जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मंगलवार को डायरिया, बुखार व अन्य मरीज भर्ती है। भरतकूप के महेश पटेल, लौखरिया गांव के राजेश सिंह, कसहाई की अनीता देवी, व्यवहारा गांव की केतकी देवी भर्ती हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो नंबर- 1, 2 व 3 परिचय-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed