फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   आग से झुलसी नवविवाहिता की मौत

आग से झुलसी नवविवाहिता की मौत

Tue, 04 Dec 2018 09:51 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
आग से झुलसी नवविवाहिता की मौत
आग से झुलसी नवविवाहिता की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सरैंया। पारिवारिक विवाद के बाद नाराज नवविवाहिता ने खुद मिट्टी का तेल डालकर अपने कपड़ों में आग लगा ली। उसे आग का गोला बना देख परिजन बचाने दौड़े और इलाज को जिला अस्पताल लाए। प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।

मप्र के मझगवां थाने के चिटहरा निवासी सुनैना बानो (20) का चार माह पूर्व रैपुरा थाने के गेटाका पुरवा भौंरी निवासी नूर मोहम्मद से हुआ था। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की सुबह घर में कुछ आपसी विवाद के बाद नाराज सुनैना ने अपने कपड़ाें पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। उसे जलता देख दौड़कर पहुंचे परिजनों ने आग बुझाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। रास्ते में महिला की मौत हो गई। उधर मृतका के मायका पक्ष ने बताया कि मामले की पूरी जानकारी सही नहीं मिली है। सुनैना ने एकाध बार बताया था कि उसके ससुरालीजन आए दिन उसे परेशान करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed