फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   15 lakh devotees took a dip in Mandakini amidst drizzling rain

Chitrakoot News: रिमझिम बारिश के बीच मंदाकिनी में 15 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Sun, 24 Aug 2025 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
15 lakh devotees took a dip in Mandakini amidst drizzling rain
फोटो 16 सीकेटीपी-1- परिचय- भदई अमावस्या पर जयकारा लगाते हुए परिक्रमा करते भक्त। संवाद - फोटो : mathura
चित्रकूट। भदई अमावस्या पर शनिवार को मंदाकिनी नदी में 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। कामदनाथ के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ लगी रही। दर्शन कर अच्छी खेती होने की श्रद्धालुओं ने कामना की।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह पांच बजे मंदिर के बाहर दर्शन के लिए लाइन में लगे भक्तों को चार घंटे बाद दो सौ मीटर दूर मंदिर में दर्शन करने को मिले। कामदगिरि की परिक्रमा लगाकर धर्मनगरी क्षेत्र के विभिन्न तीर्थ स्थानों के दर्शन किया। भोर से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामघाट पहुंचकर मंदाकिनी नदी में स्नान किया। पंड़ितों को दान देकर विधि विधान से पूजा पाठ किया। इसके बाद भगवान कामदनाथ के दर्शन किया। जहां पर श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। इसके बाद कामदगिरि की परिक्रमा श्रद्धालुओं ने लगाया। परिक्रमा मार्ग में कामदनाथ भगवान की जय के जय घोष श्रद्धालु लगाते रहे। परिक्रमा लगाने के बाद धर्मनगरी क्षेत्र के जानकीकुंड, सती अनुसुइया आश्रम, गुप्त गोदावरी, भरत कूप आदि के दर्शन किया।
विज्ञापन




इनसेट

रिमझिम बारिश होने से श्रद्धालु रहे परेशान
मेला के दौरान रिमझिम बारिश भी दोपहर को दो बार हुई। इससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश होने से श्रद्धालु भीग गए। मंदिरों के परिसरों में श्रद्धालु खडे़ होकर बारिश बंद होने का इंतजार करते रहे। कुछ सड़कों में जलभराव होने के कारण निकलना मुश्किल हो गया। बबेरु से आए श्रद्धालु श्रवण कुमार ने बताया कि एमपी सीमा की सड़कों में जलभराव कई जगह रहा। इससे निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
दुकानदारों की रही चांदी

मेला क्षेत्र के दुकानदारों की चांदी रही। खाने पीने की दुकानों सहित अन्य दुकानों में श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की। ढाबा मालिक रामदीन यादव ने बताया कि अमावस्या में अधिक भीड़ होने के कारण दुकानों में अच्छी बिक्री हो रही है। लकड़ी का खिलौना बेचने का कारोबार करने वाले सुनील गुप्ता ने बताया कि कई ग्राहकों ने खिलौना खरीदा है। शनिवार को पांच हजार से अधिक की बिक्री हुई है। जो सामान्य दिनोंसे पांच गुनी ज्यादा है।



इनसेट

ड्रोन कैमरे से मेला क्षेत्र की निगरानी
चित्रकूट। सुरक्षा व्यवस्था के लिए ड्रोन कैमरे से मेला क्षेत्र की निगरानी की गई। रामघाट, निर्मोही अखाड़ा, टैंपों स्टैंड सहित अन्य स्थानों की निगरानी की गई।
यूपी-एमपी मेला क्षेत्र में जगह -जगह पुलिस बल के जवान तैनात रहे। डीएम शिवशरणप्पा व डीआईजी राजेश एस व एसपी अरुण कुमार सिंह, एडीएम उमेश चंद्र निगम, अपर एसपी सत्यपाल सिंह सहित सतना डीएम सतीश कुमार व एसपी आशुतोष गुप्ता मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्था देखा।




--इनसेट

भंडारे का आयोजन किया
अमावस्या मेले में भंडारे का भी आयोजन कई स्थानों पर किया गया। डीएम व एसपी ने रामघाट के पास श्रद्धालुओं को हलुआ बांटा। इस कार्य में नगर पालिका के ईओ लालजी भी मौजूद रहे। समाज सेवियों ने परिक्रमा मार्ग के आसपास श्रद्धालुओं को भोजन खिलाने के साथ खाने- पीने की वस्तुएं बांटी। खोही के पास संत आचार्य विपिन विराट के नेतृत्व में खाने पीने की वस्तुएं श्रद्धालुओं को बांटी गई। कामदगिरि संत मदन गोपाल दास के नेतृत्व में श्रद्धालुओं को भोजन खिलाया गया।

फोटो 16 सीकेटीपी-1- परिचय- भदई अमावस्या पर जयकारा लगाते हुए परिक्रमा करते भक्त। संवाद

फोटो 16 सीकेटीपी-1- परिचय- भदई अमावस्या पर जयकारा लगाते हुए परिक्रमा करते भक्त। संवाद- फोटो : mathura

फोटो 16 सीकेटीपी-1- परिचय- भदई अमावस्या पर जयकारा लगाते हुए परिक्रमा करते भक्त। संवाद

फोटो 16 सीकेटीपी-1- परिचय- भदई अमावस्या पर जयकारा लगाते हुए परिक्रमा करते भक्त। संवाद- फोटो : mathura

फोटो 16 सीकेटीपी-1- परिचय- भदई अमावस्या पर जयकारा लगाते हुए परिक्रमा करते भक्त। संवाद

फोटो 16 सीकेटीपी-1- परिचय- भदई अमावस्या पर जयकारा लगाते हुए परिक्रमा करते भक्त। संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed