फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   15 health workers honored for excellent service

उत्कृष्ट सेवा करने वाले 15 स्वास्थ्य कर्मी सम्मानित

Sun, 27 Mar 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
15 health workers honored for excellent service
फोटो-9- महिला स्वास्थ्य कर्मी को पुरस्कार देते सीएमओ डा.भूपेश द्विवेदी। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। खोह में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अच्छा कार्य करने वाले चिकित्सकों सहित 15 स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस वर्ष 2021-22 में सर्वाधिक गर्भवती महिलाओं को अच्छी सेवा प्रदान करने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर के डॉ. शैलेंद्र सिंह को पहला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भौरी के डॉ. गौरव जैदका को दूसरा व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर के चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेंद्र गौरव को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इन्हें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भूपेश द्विवेदी ने प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इसी प्रकार अभियान के दौरान साल भर एनीमिक गर्भवती महिलाओं को सर्वाधिक सहयोग करने वाली तीन स्टाफ नर्स में प्रथम स्थान रामनगर की पूनम गौतम, द्वितीय स्थान पहाड़ी की रानी देवी, तृतीय स्थान शिवरामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रेरणा सचान को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में गर्भवती महिलाओं को सर्वाधिक एएनसी की सेवा प्रदान करने पर पहाड़ी देवल की एएनएम अर्चना यादव को पहला, रामनगर सिरावल से पद्मिनी अहिरवार को दूसरा, मऊ से विमलेश कुमारी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
इसी क्रम में 15 स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया। वर्ष में उत्तम कार्य करने वाली स्वास्थ्य इकाई के रूप में सीएचसी पहाड़ी को प्रथम, रामनगर को द्वितीय, शिवरामपुर को तृतीय स्थान मिला है।

इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इम्तियाज अहमद, डॉ. बीके अग्रवाल, डॉ. आरके चौरिहा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक आरके करवरिया, डीसीपीएम विकास कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed